Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
    • Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
    • RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
    • थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
    • असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»Guava Chaat Recipe: शाम की भूख के लिए बेस्ट है यह चटपटी ‘अमरूद चाट’, पाचन के लिए रामबाण
    खानपान-सेहत

    Guava Chaat Recipe: शाम की भूख के लिए बेस्ट है यह चटपटी ‘अमरूद चाट’, पाचन के लिए रामबाण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सर्दियों के मौसम में ताजे और मीठे अमरूद हर किसी की पसंद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज़ाना अमरूद खाने का एक मजेदार और चटपटा तरीका भी है? जी हाँ, हम बात कर रहे हैं अमरूद चाट (Guava Chaat) की. यह न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. अमरूद में फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप रोज फल खाकर बोर हो गए हैं तो आप इसका चाट बनाकर खाएं.  ये रही रेसिपी.

    अमरूद: 2 बड़े (मध्यम पके हुए और टुकड़ों में कटे हुए)
    चाट मसाला: 1 टेबलस्पून
    जीरा पाउडर (भुना हुआ): 1 टेबलस्पून
    धनिया पाउडर: 1 टेबलस्पून
    लाल मिर्च पाउडर: ½ टेबलस्पून (स्वादानुसार)
    काली मिर्च पाउडर: ½ टेबलस्पून
    नींबू का रस: 1 टेबलस्पून
    चीनी (पिसी हुई): 1 टेबलस्पून
    नमक: स्वादानुसार (काला नमक इस्तेमाल करें तो स्वाद दोगुना हो जाएगा)
    बारीक कटा प्याज: 1 टेबलस्पून
    बारीक कटा टमाटर: 1 टेबलस्पून
    हरा धनिया: 1 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)


    चटपटी अमरूद चाट बनाने की आसान विधि (Step-by-Step Method):

    स्टेप 1: अमरूद की तैयारी
    सबसे पहले ताजे अमरूद लें, उन्हें अच्छी तरह धोकर सुखा लें. अब इन्हें छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें कि अमरूद बहुत ज्यादा गले हुए या बहुत ज्यादा सख्त न हों.

    स्टेप 2: मसालों का मिश्रण
    एक बड़े मिक्सिंग बाउल में कटे हुए अमरूद डालें. अब इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक डालें. ऊपर से नींबू का रस और हल्की मिठास के लिए चीनी डालें.

    स्टेप 3: स्वाद को सोखने दें
    मसालों को अमरूद के टुकड़ों के साथ अच्छी तरह मिलाएँ. अब इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. इससे अमरूद अपना हल्का रस छोड़ेंगे और मसालों का चटपटापन अंदर तक समा जाएगा.

    स्टेप 4: गार्निशिंग और सर्विंग
    अंत में, इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज, टमाटर और ताज़ा हरा धनिया डालें. इसे एक बार फिर से टॉस करें और तुरंत सर्विंग प्लेट में निकालें.

    बेहतरीन स्वाद के लिए खास टिप्स (Cooking Tips):

    – अगर आप इसे और ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो साधारण नमक की जगह सेंधा नमक या काला नमक डालें.

    – अगर आपको कुरकुरापन पसंद है, तो सर्व करते समय ऊपर से थोड़ी बारीक सेव या भुनी हुई मूंगफली भी डाल सकते हैं.

    -इस चाट को बनाकर बहुत देर तक न रखें, वरना अमरूद नरम पड़ जाएंगे और चाट का असली मजा खत्म हो जाएगा.

    अमरूद की यह चाट न केवल आपकी ‘क्रेविंग’ को शांत करती है, बल्कि यह एक लो कैलोरी हेल्‍दी स्‍नैक्‍स (Low Calorie Healthy Snack) भी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद…

    August 9, 2026

    खतरनाक वायरस का कहर! इस शहर में 22 बच्चों की मौत

    August 4, 2026

    Warning: गले में 2 हफ्ते से ज्यादा हो रही है खराश तो संभाल जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.