Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
    • राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट
    • सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
    • प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना,उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई
    • IND vs WI : हैदराबाद में खेला जाएगा चौथा मुकाबला, यहां अभी तक T20 में अजेय है भारत
    • JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न आरोपों पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछा सवाल
    • क्या नवरात्री व्रत के दौरान होता है थकान और कमजोरी?, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचने के 6 तरीके
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»हनुमान अंश’ ने 500 करोड़ की ‘टॉक्सिक’ के उड़ाए परखच्चे, 34वें बना दिया ऐसा रिकॉर्ड
    मनोरंजन

    हनुमान अंश’ ने 500 करोड़ की ‘टॉक्सिक’ के उड़ाए परखच्चे, 34वें बना दिया ऐसा रिकॉर्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन अपने कलेक्शन से चौंका रही है. रिलीज के 34वें दिन न केवल इसने धांसू कमाई की है बल्कि इसने यश की बड़े बजट की ‘टॉक्सिक’ के हिंदी कलेक्शन को भी मात दे दी है.

    भारतीय सिनेमाघरों में नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ छाई हुई है. इसे देखने के लिए हर रोज खूब दर्शक पहुंच रहे हैं. यहां तक कि पांचवें हफ्ते में ही इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन भी धुआंधार बढ़ रहा है. रिलीज के 34वें दिन तो इसने रॉकिंग स्टार यश की 500 करोड़ के बजट में बनी टॉक्सिक के हिंदी कलेक्शन के परखच्चे उड़ा दिए. चलिए यहां ‘हनुमान अंश’ की 34वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

    ‘हनुमान अंश’ ने 34वें दिन कितना किया कलेक्शन?
    यूं तो ज्यादातर फिल्में पांचवें हफ्ते तक पहुंच ही नहीं पाती हैं लेकिन जो पहुंचती भी हैं उनमें से कुछ ही ऐसी होती होंगी जो एक महीने बाद भी डबल डिजिट में कमाई करें. हालांकि ‘हनुमान अंश’ ऐसा ही कमाल कर रही है.

    ये फिल्म रिलीज के एक महीने बाद भी हर रोज 10 करोड़ से ज्यादा कमा रही है जो हैरान कर देने वाला कलेक्शन है. हालांकि शुरुआती दो हफ्तों में इसे भी मुट्ठी भर कमाई लिए संघर्ष करना पड़ा था. लेकिन तीसरे हफ्ते में बजरंग बली की ऐसी कृपा बरसी की अब ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है.

    • बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार को इस फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की ज़बरदस्त कमाई की.
    • इसने ‘धुरंधर’ (4.75 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए बॉलीवुड के इतिहास में पांचवें बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
    • इसी के साथ, ‘हनुमान अंश’ का भारत में 34 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 153.13 करोड़ रुपये हो गया है.
    • वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 180.73 करोड़ रुपये हुई है,

    2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी
    ‘हनुमान अंश’ ने 153.13 करोड़ रुपये की नेच कमाई के साथ ‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन के 143.63 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, वहीं आज, यानी 35वें दिन, यह ‘आवारापन 2’ (156.02 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़कर साल की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर जाएगी. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नकुल ढुल ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ली एंट्री, लव गिल को लेकर स्काउट को दी सलाह

    October 12, 2026

    अनुपमा के कपाड़िया जी में दिखी राम की झलक, गौरव खन्ना ने मंच पर निभाया राम का किरदार…

    October 12, 2026

    नाना पाटेकर के निधन से टूटीं अनीत पड्डा, पहली मुलाकात को किया याद, बोलीं- ‘मैं हमेशा आभारी रहूंगी’

    October 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.