Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन» ‘हनुमान अंश’ का सिनेमाघरों के अंदर दिखा चमत्कार अब रियल लाइफ में बजरंगबली दिखा रहे अपनी उपस्थिति
    मनोरंजन

     ‘हनुमान अंश’ का सिनेमाघरों के अंदर दिखा चमत्कार अब रियल लाइफ में बजरंगबली दिखा रहे अपनी उपस्थिति

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. कभी पर्दे पर दिखाई गई आस्था लोगों को भीतर तक छू जाती है, तो कभी असल जिंदगी में घटा कोई वाकया लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है. इन दिनों ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. एक तरफ ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्म अपनी कहानी और आध्यात्मिक भावनाओं से दर्शकों का ध्यान खींच रही है, तो दूसरी तरफ उज्जैन से सामने आई एक घटना ने लोगों के बीच चमत्कार की चर्चा छेड़ दी है. मंदिर का ढांचा हट गया, भारी मशीनों से कोशिश हुई, लेकिन जिस प्रतिमा को अपनी जगह से हटाने की कोशिश की जा रही थी, वह टस से मस नहीं हुई. अब भक्त इसे बजरंगबली की मौजूदगी और इच्छा से जोड़कर देख रहे हैं.

    सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ की ब्लॉकबस्टर सुनामी

    बहुत ही सीमित बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है. फिल्म में दिखाई गई आस्था, चमत्कार और भक्ति का असर ऐसा है कि सिनेमाघर किसी पावन धाम में तब्दील हो चुके हैं. हर शो के अंत में दर्शक भावुक होकर ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारे लगा रहे हैं.

    नीम करोली बाबा का चमत्कार

    फिल्म की चर्चा सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं रही. इसके पीछे की कहानी और आध्यात्मिक भाव ने भी दर्शकों के बीच अलग तरह का कनेक्शन बनाया. शूटिंग से जुड़े कलाकारों ने भी अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं. फिल्म के निर्देशक और निर्माता विशाल चतुर्वेदी ने इसके लिए काफी तैयारी की थी. शूटिंग के दौरान धार्मिक अनुशासन का पालन, हनुमान चालीसा का पाठ, रुकावटों के बाद हुए करिश्मे ये सब कहानियां अब लोगों तक पहुंच रही हैं. लेकिन, पर्दे पर दिखाया गया यह भक्ति रस अब सिर्फ रील लाइफ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर रियल लाइफ में भी देखने को मिल रहा है.

    नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा के मुताबिक मंदिर के पंडित के आग्रह पर इंदौर आईआईटी टीम को बुलाया गया. टीम ने मंगलवार को करीब दो घंटे तक जांच की. विशेष उपकरणों से प्रतिमा की जमीन में गहराई और आसपास की संरचना की जानकारी जुटाई. अब रिपोर्ट मिलने के बाद ही प्रतिमा को हटाने की प्रक्रिया और तारीख तय होगी.

    ‘हनुमान अंश’ की धूम के की इसी बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन से आई तस्वीरों और खबरों ने लोगों का ध्यान खींच लिया. दरअसल, शहर में सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई. इसे चमत्कार कहिए या कुछ और… मंदिर का ढांचा हटाया जा चुका है, लेकिन करीब आठ फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा को अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई. उज्जैन नगर निगम ने भारी मशीनों का इस्तेमाल किया. लेकिन प्रतिमा जस की तस है.

    170 साल पुराना है मंदिर, आस्था अपार

    बताया जा रहा है कि यह मंदिर करीब 170 साल पुराना माना जाता है. अब अधिकारी प्रतिमा की स्कैनिंग और उसके आधार की स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं. जब प्रशासन की टीमें मूर्ति हटाने की कोशिश कर रही थीं, उसी दौरान अचानक दर्जनों बंदर मंदिर के आस-पास जमा हो गए और वहां बैठ गए. ये देख लोगों की आस्था और जाग गई. कई श्रद्धालुओं की आंखों में तो आंसू तक आ गए. अब एक तरफ जहां साइंस और तकनीक इस बात को पत्थर की गहरी नींव से जोड़कर देख रही है. वहीं उज्जैन की जनता और ‘हनुमान अंश’ के दर्शकों का मानना है कि भगवान की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?

    September 7, 2026

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ पर 31वें दिन जमकर बरसे नोट, 122 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, मिर्जापुर पहुंची 100 करोड़ के करीब

    September 7, 2026

    ‘मिर्जापुर: द मूवी’, 3 बजे तक 65 करोड़ पार कलेक्शन

    September 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.