Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»खुशियां मातम में बदल गईं,डोली की जगह निकली दुल्हन की अर्थी…
    मुख्य समाचार

    खुशियां मातम में बदल गईं,डोली की जगह निकली दुल्हन की अर्थी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश: के कौशांबी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.बताया गया कि मंगलवार की शाम एक लड़की की बारात आनी थी लेकिन उससे कुछ घंटे पहले ही लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि लड़की का एक प्रेमी था जो उसे बार-बार धमकी देता था. बरातियों का इंतजार कर रहे घर वालों के लिए दुल्हन की मौत के बाद पूरा मंजर ही बदल गया और खुशियां मातम में बदल गईं. 

    घटना के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात उजाहिनी गांव के रहने वाले अनिल कुमार से सिंपी की शादी तय हुई थी.
    कौशांबी के सराय अकिल थाना के जवाहरगंज के रहने वाले फूलचंद की बेटी सिंपल उर्फ सिंपी की मंगलवार को शादी थी, मंडप सज गया था, घर सज गया था, रस्म में हो चुकी थी,लोग खुश थे.बारातियों का इंतजार कर रहे थे,लेकिन दुल्हन की मौत के बाद यहां मंजर ही बदल गया.खुशियां मातम में तब्दील हो गईं.

    सिंपी का 6 साल से था प्रेमी 

    अनिल ने 9 फरवरी की रात थाने पहुंचकर एक शिकायती पत्र दिया जिसमें बताया कि सिंपी का प्रेमी है जिसका नाम अंकित है. उसने व्हाट्सएप और फोन करके धमकियां दी हैं कि सिंपी से शादी ना करे नहीं तो अंजाम बुरा होगा.दूसरी तरफ अनिल ने आरोप लगाया कि अंकित और सिंपी के बीच में 6 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.इस बात की जानकारी अंकित ने अनिल को दी तो अनिल ने सिंपी से उसी समय मुलाकात की. सिंपी ने बताया कि दोनों 6 साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब वह उससे नफरत करती है.इसके बाद सिंपी ने अंकित को फोन कर लड़ाई झगड़ा किया,फिर कुछ देर के बाद जहर खा लिया.

    लड़की को गंभीर हालत में घर के लोग फौरन इलाहाबाद के स्वरूप रानी अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन उसकी मौत हो गई.अब सिंपी के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि अनिल ने कुछ घंटे पहले ही अचानक अपने दहेज की डिमांड बढ़ा दी और ₹300000 कैश एक कार और अन्य सामान मांगा जिसके बाद उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली. 

    पुलिस दहेज वाले एंगल से भी कर रही जांच 

    कौशांबी एसपी राजेश कुमार का कहना है कि अंतिम समय में मांगे गए दहेज की वजह से दुल्हन ने खुदकुशी की है जिनकी तहरीर मृतका के परिजनों ने दी है.एसपी ने यह भी बताया कि उसके मंगेतर ने एक रात पहले ही तहरीर देकर बताया कि सिंपी का 6 सालों का रिलेशनशिप अंकित के साथ था और अंकित उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था. एसपी का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया गया है जांच और विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.वहीं अब फूलचंद के घर में मातम छा गया क्योंकि जिस बेटी को रानी की तरह विदा करने की तैयारियां चल रही थी,अब उसकी अर्थी तैयार हो रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.