Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG मंत्रालय में फेरबदल: गृह, वित्त और जल संसाधन समेत कई विभागों के 38 अफसरों के तबादले
    • शासन से मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹10 हजार की मदद की घोषणा
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे
    • विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा- श्री रमेन डेका
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
    • पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड 2026
    • विदेश मंत्रालय द्वारा सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»हरचंदपुर:ओवरटेक के चक्कर में हादसे का शिकार हुई बस, कई यात्री घायल…
    मुख्य समाचार

    हरचंदपुर:ओवरटेक के चक्कर में हादसे का शिकार हुई बस, कई यात्री घायल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायबरेली. हरचंदपुर थाना क्षेत्र में शेरी गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना में करीब पांच से छह यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं.

    जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से अमेठी के मुसाफिरखाना जा रही थी. बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि शेरी नेशनल हाईवे पर चालक दूसरी बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई.

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस में सवार यात्रियों की मदद की. घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया. हालांकि, सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा. क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उज्जैन: शाही मस्जिद को हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुटी भीड़, पुलिस पर पथराव, महिलाओं ने किया चक्काजाम

    September 28, 2026

    LPU में कथित यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर CM भगवंत मान सख्त, दोषियों पर कार्रवाई के आदेश, 2000 से ज्यादा जवान तैनात

    September 28, 2026

    कोटा में जुटेंगे पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी

    September 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.