रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय, महानदी भवन) ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के 38 अनुभाग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन विभागों में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, दिनकर गजभिये को गृह (NRI Cell) विभाग, घासीराम नेताम को जल संसाधन विभाग, गुलाब साव को वित्त विभाग, श्रीमती प्रतिभा हमने को समाज कल्याण विभाग और डॉ. विद्याभूषण को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों जैसे संतोष कुमार महिलांग (वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग), डॉ. संयोगिता चन्द्राकर (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग), लोकनारायण शर्मा (साप्रवि कक्ष-5), और श्रीमती प्रतिभा पंचभावे (वित्त विभाग) सहित सभी 38 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे परिपत्र में निहित निर्देशों के अनुसार अपनी नवीन पदस्थापना का कार्यभार तत्काल ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराएं।
देखे सूची–




