Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मिर्जापुर: द मूवी’, 3 बजे तक 65 करोड़ पार कलेक्शन
    • 6 पौधों को रोज की डाइट में करें शामिल, शरीर में नहीं होगी पोषक तत्वों की कमी
    • अयूब-किओंग की जोड़ी को हराकर सात्विक-चिराग चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे
    • ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा
    • छत्तीसगढ़ में RTE दाखिले की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सत्र 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी
    • रायपुर: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, 3 गंभीर
    • डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास…
    • राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मेहनत को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान,अकेले नदी साफ करने वाले बिट्टू को नीदरलैंड से जॉब-ऑफर,क्रिकेटर पीटरसन भी हुए मुरीद…
    मुख्य समाचार

    मेहनत को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान,अकेले नदी साफ करने वाले बिट्टू को नीदरलैंड से जॉब-ऑफर,क्रिकेटर पीटरसन भी हुए मुरीद…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कभी अकेले नदी में उतरकर कचरा निकालने वाले एक युवा ने शायद खुद भी नहीं सोचा होगा कि उसकी मेहनत की गूंज एक दिन विदेशों तक पहुंचेगी. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें लोग प्यार से ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से जानते हैं, आज पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन चुके हैं. अजनार नदी को फिर से जीवन देने की उनकी मुहिम ने न सिर्फ देश में लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि अब दुनिया भी उनके काम की सराहना कर रही है. नीदरलैंड की एक प्रतिष्ठित संस्था ने उन्हें अपने साथ काम करने का न्योता दिया है, जबकि पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी खुले दिल से उनकी तारीफ की है.

    सोशल मीडिया से दुनिया तक पहुंची बिट्टू की कहानी

    राजगढ़ के युवा सुरेंद्र सिंह चौधरी पिछले कई महीनों से अजनार नदी की सफाई में जुटे हुए हैं. उनके काम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ‘सफाई किंग’ के नाम से पहचानना शुरू कर दिया. नदी को स्वच्छ बनाने के लिए उनके समर्पण और मेहनत ने लाखों लोगों को प्रभावित किया.

    नीदरलैंड की संस्था ने दिया जॉब का ऑफर

    बिट्टू के काम की चर्चा जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंची तो नीदरलैंड स्थित संस्था ‘द ओशन क्लीनअप’ भी उनसे प्रभावित हुई. संस्था के संस्थापक और सीईओ बोयन स्लैट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके काम की सराहना करते हुए उन्हें अपनी टीम के साथ जुड़ने का न्योता दिया. दरअसल, एक यूजर ने बिट्टू की तस्वीर और उनके अभियान की जानकारी साझा की थी, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्लैट ने लिखा, “Come work with us”.

    समुद्र और नदियों को साफ करने का काम करती है संस्था

    ‘द ओशन क्लीनअप’ दुनिया भर में समुद्रों और नदियों में फैले प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए जानी जाती है. यह संस्था नीदरलैंड में स्थित है और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और बड़े स्तर पर अभियान चलाती है. ऐसे में इस संस्था की ओर से मिला निमंत्रण बिट्टू की मेहनत को मिली बड़ी अंतरराष्ट्रीय पहचान माना जा रहा है.

    केविन पीटरसन ने भी की खुलकर सराहना

    पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पीटरसन भी बिट्टू की कहानी से प्रभावित हुए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिट्टू के अभियान को साझा करते हुए लिखा, ‘WELL DONE! Bhai’. पीटरसन ने कहा कि उन्होंने सुबह बिट्टू की कहानी पढ़ी और उन्हें लगा कि इसे दुनिया के सामने लाना चाहिए. उन्होंने बिट्टू के जज्बे और पर्यावरण के प्रति समर्पण की खुलकर तारीफ की.

    बिना दस्ताने और जूतों के शुरू किया अभियान

    बिट्टू ने 26 जनवरी 2026 को ब्यावरा क्षेत्र में एक मंदिर के पास बहने वाली अजनार नदी की सफाई का अभियान शुरू किया था. उस समय नदी का बड़ा हिस्सा कचरे और प्लास्टिक से पट चुका था. खास  बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी सरकारी मदद के, अपने दम पर सफाई का बीड़ा उठाया. न हाथों में दस्ताने थे, न पैरों में जूते और उन्हें तैरना भी नहीं आता था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

    सफाई अभियान को आगे बढ़ाने के लिए बिट्टू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर धन जुटाया. इसी राशि से सफाई के उपकरण और कूड़ेदान खरीदे गए. उन्होंने नदी से निकलने वाले प्लास्टिक और कचरे को अलग किया, वहीं पूजा सामग्री से निकलने वाले अपशिष्ट को खाद में बदलने की पहल भी शुरू की. इस अभियान पर करीब 30 हजार रुपये खर्च हुए.

    संक्रमण हुआ, लेकिन नहीं रुके कदम

    नदी की सफाई के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब लगातार गंदे पानी में काम करने से उनके हाथों में संक्रमण हो गया. इसके बावजूद उन्होंने अपना अभियान नहीं छोड़ा. उनका कहना था कि अगर नदी को बचाना है तो कठिनाइयों से घबराकर पीछे नहीं हट सकते. यही जज्बा आज उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बना रहा है.

    नाले में बदलती जा रही थी अजनार नदी

    राजगढ़ जिले के आंदलहेड़ा गांव से निकलने वाली अजनार नदी कभी इलाके की पहचान हुआ करती थी. इसका साफ पानी लोगों की जरूरतों को पूरा करता था और नदी में जलीय जीवों की भरमार रहती थी. लेकिन समय के साथ बढ़ते प्लास्टिक कचरे और लापरवाही ने नदी की हालत खराब कर दी. कई जगह नदी कचरे के ढेर में बदल गई थी और उसका प्राकृतिक संतुलन भी प्रभावित होने लगा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    September 5, 2026

    निशु आजाद के पिता पर हमले का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, बुलंदशहर में पुलिस कर रही पूछताछ

    September 5, 2026

    कास्ट-सरनेम के आधार पर किसी को डिस्क्रिमिनेट न किया जाए, BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने आरक्षण पर Gen-Z को दिया मैसेज

    September 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.