Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मिर्जापुर: द मूवी’, 3 बजे तक 65 करोड़ पार कलेक्शन
    • 6 पौधों को रोज की डाइट में करें शामिल, शरीर में नहीं होगी पोषक तत्वों की कमी
    • अयूब-किओंग की जोड़ी को हराकर सात्विक-चिराग चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे
    • ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा
    • छत्तीसगढ़ में RTE दाखिले की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सत्र 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी
    • रायपुर: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, 3 गंभीर
    • डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास…
    • राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»निशु आजाद के पिता पर हमले का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, बुलंदशहर में पुलिस कर रही पूछताछ
    मुख्य समाचार

    निशु आजाद के पिता पर हमले का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, बुलंदशहर में पुलिस कर रही पूछताछ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार, 4 सितंबर को भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया। इसके बाद उसे बुलंदशहर के चोला थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामला जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पॉडकास्ट वीडियो के बाद स्वतंत्र भारद्वाज पर संजय कुमार के साथ मारपीट का आरोप लगा। भारद्वाज ने बाद में घटना को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया है।

    वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

    पॉडकास्ट का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से राजनीतिक मुद्दा बन गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता और कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। CJP की तरफ से आशुतोष रांका और सौरव दास, कांग्रेस की छात्र इकाई से विनोद जाखड़ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंचे। सभी ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।

    पुलिस से करीब 2 घंटे चली बातचीत

    नेताओं और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिया गया। मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई। संजय कुमार का दोबारा मेडिकल कराने की बात भी सामने आई। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने पर फैसला लिया जाएगा। पुलिस ने नेताओं को यह भी बताया था कि स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा। अब इससे पहले ही उसे बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया है।

    भारद्वाज ने लगाया आत्मरक्षा का दावा

    विवाद बढ़ने के बाद स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी। दावा किया कि जंतर-मंतर पर उसे 10 से 15 लोगों ने घेर लिया था। उसके मुताबिक, अगर वह आत्मरक्षा में कार्रवाई नहीं करता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। उसने घटना से जुड़े वीडियो होने का भी दावा किया है। वहीं, निशु आजाद और उनके समर्थक भारद्वाज के इस दावे को खारिज करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर दिल्ली में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मेहनत को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान,अकेले नदी साफ करने वाले बिट्टू को नीदरलैंड से जॉब-ऑफर,क्रिकेटर पीटरसन भी हुए मुरीद…

    September 6, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    September 5, 2026

    कास्ट-सरनेम के आधार पर किसी को डिस्क्रिमिनेट न किया जाए, BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने आरक्षण पर Gen-Z को दिया मैसेज

    September 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.