Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उन्नत उपकरण सहायता योजना से टोकेश्वरी साहू को बुनाई कार्य में मिली सहूलियत
    • सहरसा के बनगांव भगवती मंदिर की परंपरा देश से अलग,9 दिन तक अखंड पाठ, महिलाएं संस्कृत में करतीं हैं पाठ…
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • नासिक में पाताल से फूट रहा पीला पानी, कुंभ मेला-2027 से पहले महाराष्ट्र की बढ़ गई चिंता
    • पति के मोबाइल पर पहुंचे पत्नी के प्राइवेट फोटो-वीडियो, भड़की महिला ने एक्स पर किया चाकू से हमला!
    • ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 2 लोगों की मौत, अन्य की तलाश जारी
    • वीबी-जी रामजी से बना प्रदेश का पहला सोलर बालिका शौचालय, बेटियों को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात
    • पेंशनरों की समस्याओं पर संचालक के साथ बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हरेश गजवानी हत्या चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं हत्याकांड के बाद पुलिस का ऐक्शन…
    राष्ट्रीय

    महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हरेश गजवानी हत्या चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं हत्याकांड के बाद पुलिस का ऐक्शन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उल्हासनगर: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में सामाजिक कार्यकर्ता हरेश गजवानी की सरेआम हत्या के बाद सनसनी मच गई थी. पुरानी रंजिश में मामले में गजवानी की हत्या हुई है. हालांकि, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए महज 2 घंटे में इस हत्याकांड में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि 2021 में हुए एक विवाद के बाद तड़ीपार आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर गजवानी की हत्या कर दी. 

    मृतक सामाजिक कार्यकर्ता गजवानी के खिलाफ भी हत्या के एक मामले समेत कुल 4 आपराधिक केस दर्ज थे. बुधवार रात उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के बाहर सामाजिक कार्यकर्ता हरेश गजवानी पर जानलेवा हमला किया गया था. उनपर दो राउंड फायरिंग की गई और धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी.

    घटना के बाद विट्ठलवाड़ी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अभिषेक सुब्रमण्यम नायडू, विजय पूरनसिंह उर्फ लेफ्टी और आलम अनवरउल्ला खान हैं.

    हत्या का कारण पुरानी रंजिश 

    जांच में यह बात सामने आई है कि इस हत्या के पीछे साल 2021 का एक पुराना विवाद है. उस दौरान हरीश गजवानी पर अविनाश नायडू और उसके एक मित्र पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा था. उस हमले में अविनाश नायडू के दोस्त की मौत हो गई थी. उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अभिषेक नायडू ने विजय और आलम के साथ मिलकर हरेश गजवानी को मौत के घाट उतार दिया.

    गजवानी के खिलाफ थे 4 केस दर्ज 

    जानकारी के मुताबिक, मृतक हरीश गजवानी एक सामाजिक कार्यकर्ता बताए जाते थे और यूट्यूबर भी थे. हालांकि, उसके खिलाफ भी हत्या के एक मामले सहित कुल 4 आपराधिक केस दर्ज थे. दूसरी तरफ, मामले से जुड़ा अविनाश नायडू एक तड़ीपार और रिकॉर्ड पर दर्ज अपराधी है, जिसके खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं. अन्य दो आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रही है. विट्ठलवाड़ी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘न्यायपालिका को कोई भी डरा नहीं सकता’, राहुल गांधी के मार्च पर CJI की सख्त टिप्पणी

    October 15, 2026

    ‘धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ नहीं’ : सुप्रीम कोर्ट

    October 15, 2026

    मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन दिया, आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का दिया नोटिस

    October 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.