Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर ने पूजा महिला स्व-सहायता समूह की आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा
    • धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
    • देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
    • सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘खुद खरीद रहा रूसी तेल, चीन को धमकाने की हिम्मत नहीं, भारत पर टैरिफ क्यों?’, पूर्व डिप्लोमैट फैबियन का ट्रंप पर हमला
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘खुद खरीद रहा रूसी तेल, चीन को धमकाने की हिम्मत नहीं, भारत पर टैरिफ क्यों?’, पूर्व डिप्लोमैट फैबियन का ट्रंप पर हमला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस नीति पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। इस बार पूर्व भारतीय डिप्लोमैट केपी फैबियन ने ट्रंप को घेरा है। उनका कहना है कि अमेरिका खुद रूस से डीजल खरीदने की कोशिश कर रहा है। फिर भारत पर टैरिफ लगाने का क्या मतलब है? फैबियन ने आरोप लगाया कि ट्रंप भारत पर दबाव बनाकर अपने पक्ष में व्यापार समझौता करना चाहते हैं। उन्होंने चीन के मामले में ट्रंप के रुख पर भी सवाल उठाए हैं।

    रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फिर भारत पर टैरिफ क्यों?

    केपी फैबियन ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका अगर खुद रूस से डीजल खरीदना चाहता है, तो उसे दूसरे देशों पर सवाल उठाने से पहले अपनी नीति देखनी चाहिए। भारत को रूस से तेल खरीदने के मामले में निशाना बनाना उचित नहीं है।

    चीन पर नरमी और भारत पर सख्ती को लेकर सवाल

    फैबियन ने ट्रंप की चीन नीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि रूस के तेल निर्यात में चीन की हिस्सेदारी करीब 50 प्रतिशत है, जबकि भारत की हिस्सेदारी 37 प्रतिशत बताई गई है। इसके बावजूद ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सामने यह मुद्दा उठाने से बच रहे हैं। फैबियन का कहना है कि ट्रंप चीन के साथ बड़े स्तर पर संबंध बनाए रखना चाहते हैं। इसी वजह से भारत और चीन के प्रति अमेरिकी रवैये में अंतर दिखाई देता है।

    ग्राहम एक्ट में छूट और रूस से डीजल सप्लाई का मामला

    रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट के तहत कुछ प्रावधानों में छूट दी है। इस कानून में रूस से व्यापार करने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने का प्रावधान भी शामिल है। बता दें हाल ही में ट्रंप ने दावा किया था कि रूस मॉस्को से अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन से अधिक डीजल देगा। इसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और फिर 10 लाख टन डीजल की सप्लाई की बात कही गई थी।

    अमेरिका में डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच यह कदम अहम माना जा रहा है। वहीं, फैबियन ने ट्रंप की नीति को लेकर सवाल उठाए हैं। अब देखना होगा कि रूस से ऊर्जा खरीद, भारत पर टैरिफ और अमेरिका की व्यापार रणनीति को लेकर आगे क्या रुख सामने आता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

    October 17, 2026

    अमेरिका: भारतीय मूल के पति की हैवानियत, सहकर्मी को डेट करने पर पत्नी का गला रेता

    October 16, 2026

    ‘कोई आंदोलन करना चाहता है, कोई मूंगफली बेचना…’; CJP के प्रदर्शन को लेकर कारोबारियों की याचिका पर बोला SC

    October 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.