Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
    • मंदिर में पूजा करने गए व्यवसायी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी
    • अमरनाथ यात्रा, Jammu से रवाना हुआ तीसरा जत्था
    • उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान
    • विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लोगों से 19 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»होटल में कंबल से मुंह दबाकर गर्लफ्रेंड की ले ली जान, पहचान छिपाने को तेजाब से जलाया चेहरा
    क्राइम

    होटल में कंबल से मुंह दबाकर गर्लफ्रेंड की ले ली जान, पहचान छिपाने को तेजाब से जलाया चेहरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक होटल मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतका के चेहरे को तेजाब से जला दिया और शव को हाईवे के पास फेंक दिया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी और 500 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल ने आरोपियों के रचे बुने जाल को काट दिया और अब चारों सलाखों के पीछे हैं।

    पैसे के विवाद में वारदात को दिया अंजाम

    पुलिस जांच में सामने आया कि चंडीगढ़ की अर्चिता अरोड़ा दिल्ली के लोधी रोड इलाके में रह रही थी। उसका परिचय मेरठ के न्यूदेवपुरी निवासी चंचल कुमार से था। चंचल अपने दोस्त संदीप के साथ मिलकर परतापुर में ‘होटल अविका’ चलाता था। 16 फरवरी को चंचल ने अर्चिता को मेरठ बुलाया। 17 फरवरी की रात को रुपयों के लेनदेन को लेकर अर्चिता का चंचल और संदीप से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने अर्चिता के साथ मारपीट की। जब अर्चिता ने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी तो चंचल और संदीप ने कंबल से उसका मुंह दबाकर उसकी जान ले ली।

    चेहरा जलाया और 45 किमी दूर फेंकी लाश

    हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की साजिश रची। उन्होंने होटल के कर्मचारी विवेक और गार्ड गुरमुख की मदद से शव को क्रेटा कार की डिग्गी में डाला। वे लाश को लेकर करीब 45 किलोमीटर तक मेरठ की सड़कों पर घूमते रहे और अंत में मवाना खुर्द चौकी के पास बिजनौर हाईवे पर एक खेत में फेंक दिया। मृतका की पहचान न हो सके इसके लिए उन्होंने होटल में इस्तेमाल होने वाले फ्लोर क्लीनर (तेजाब) से अर्चिता का चेहरा पूरी तरह जला दिया। 21 फरवरी को जब पुलिस को लाश मिली तब इस हत्याकांड का खुलासा होना शुरू हुआ।

    CCTV जांच से पकड़ाया

    इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए एसपी देहात अभिजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने टोल प्लाजा और हाईवे के करीब 500 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में एक संदिग्ध सफेद क्रेटा कार नजर आई जो देर रात उस इलाके में देखी गई थी। कार को ट्रेस करते हुए पुलिस चंचल और उसके साथियों तक पहुंच गई। आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से होटल के सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दिए थे जिसे पुलिस ने रिकवर करने के लिए डीवीआर फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल केमिकल की बोतल भी बरामद कर ली है।

    इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

    पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी चंचल उर्फ बंटी, उसके पार्टनर संदीप उर्फ सिट्टू, गार्ड गुरमुख और कर्मचारी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंदिर में पूजा करने गए व्यवसायी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    July 4, 2026

    अवैध संबंध के शक में विवाहिता को अर्धनग्न कर युवक के साथ पूरे गांव में घुमाया

    July 2, 2026

    स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.