Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    • नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
    • बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
    • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
    • उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»रविवार को उसे लौटना था वापस,शनिवार को उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर कर दी हत्या…
    क्राइम

    रविवार को उसे लौटना था वापस,शनिवार को उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर कर दी हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के समस्तीपुर जिले में एक होनहार छात्र की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र निलेश कुमार के रूप में हुई है, जो शनिवार को वापस अपनी पढ़ाई पर लौटने वाला था, लेकिन उससे पहले ही अपनों ने ही उसकी जान ले ली। 

    जानकारी के अनुसार, घटना जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर गांव की है। मृतक के चचेरे भाई शिवम कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे निलेश के दोस्त हिमांशु और हरिओम (निवासी शेरपुर) उसे घर से बुलाकर ले गए थे। बताया जा रहा है कि खाने-पीने की पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने निलेश पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लहूलुहान निलेश को एक स्थानीय निजी अस्पताल के पास फेंक कर फरार हो गए। 

    त्या के बाद आरोपियों की संदेहास्पद गतिविधियां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसका फुटेज अब पुलिस के पास है। घटना के बाद से ही दोनों नामजद आरोपी अपने घर से फरार हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि निलेश का रविवार को ही वाराणसी के लिए रिजर्वेशन था और घर में उसकी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 

    गांव में चर्चा है कि निलेश ने अपने दोस्तों को करीब 2 लाख रुपए उधार दिए थे, जिसका वह लगातार तगादा कर रहा था। हालांकि, परिजनों ने अभी आधिकारिक तौर पर पैसे के लेन-देन की पुष्टि नहीं की है। दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है क्योंकि आरोपी और मृतक गहरे दोस्त थे। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि गोली लगने के बाद आरोपी उसे अस्पताल क्यों ले गए। क्या यह महज एक दुर्घटना थी या सोची-समझी साजिश, इसका खुलासा गिरफ्तारी के बाद ही होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    18 माह की बच्ची को अगवा कर फिरौती मांग रहे बदमाश…

    May 12, 2026

    16 साल पहले दिल्ली में लापता बेटा साधु बनकर घर लौटा रातभर घर में जश्न,सुबह आंख खुली तो पीट लिया माथा… 

    May 12, 2026

    गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.