Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»इसके कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे होश, बस चेहरा मासूम है… 4 साल तक रायपुर पुलिस भी नहीं पकड़ पाई
    क्राइम

    इसके कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे होश, बस चेहरा मासूम है… 4 साल तक रायपुर पुलिस भी नहीं पकड़ पाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर. अगर आप इस आरोपी के चेहरे को देखकर इसके मासूम होने का अंदाजा लगा रहे हैं तो आप गलत है, इस मासूमियत के पीछे के कारनामे आप सुन लेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे… ये ‘मासूम’, कितना शातिर है इसका अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि 4 साल से रायपुर पुलिस भी इसे नहीं पकड़ पाई और दो बार पकड़ा भी तो ये फरार हो गया, इसमें एक बार ये पुलिस की गाड़ी से हथकड़ी समेत पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट कर भाग गया था. लेकिन अब फरार डकैती के आरोपी धनी राम घृतलहरे को आखिरकार रायपुर पुलिस ने धर दबोचा. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) और थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 30 वर्षीय आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया.

    आरोपी के खिलाफ डकैती, लूट और पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के पांच मामले दर्ज हैं. वह दो बार पुलिस हिरासत से भाग चुका था और उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट भी जारी किया गया था. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नगद इनाम की घोषणा की थी. अब धनी राम घृतलहरे, निवासी ब्लॉक 12 ( मकान नंबर 28, पीएम आवास, टेकारी मोड़, दलदलसिवनी), थाना पंडरी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

    डकैती और लूट के मामलों में था वांछित 

    धनी राम घृतलहरे पर रायपुर के आरंग और महासमुंद के तुमगांव में शराब दुकानों में डकैती करने का आरोप है. इसके अलावा, उसने पुलिस अभिरक्षा से दो बार फरार होने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था. पहली बार 19 मई 2021 को डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर से उपचार के दौरान वह फरार हुआ था, जिसके बाद थाना गोलबाजार में उसके खिलाफ धारा 224 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया. दूसरी बार 11 नवंबर 2021 को तिल्दा नेवरा क्षेत्र से गिरफ्तारी के बाद उसे रायपुर लाने के दौरान थाना विधानसभा क्षेत्र में उसने पुलिस वाहन का कांच तोड़कर, पुलिसकर्मियों पर हमला कर हथकड़ी सहित फिर से भागने में सफलता पाई थी. इस घटना पर थाना विधानसभा में धारा 186, 224, 332, 353, 427 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया.

    लगातार पतासाजी से मिली सफलता

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एसीसीयू और गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश में मुखबिरों का जाल बिछाया और तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी. रायपुर में उसकी मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की. भागने की कोशिश में धनी राम के दोनों पैरों में चोट लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…

    July 16, 2026

    स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा

    July 16, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.