Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • छत्तीसगढ़:अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जब्त
    • ​’एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…
    • प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे
    • राज्यपाल ने जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उपाधियां
    • कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»दिल छू लेने वाली कहानी ,क्यों मुंडवा लिया सिर? सविता प्रधानPCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी…
    मुख्य समाचार

    दिल छू लेने वाली कहानी ,क्यों मुंडवा लिया सिर? सविता प्रधानPCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सविता प्रधान ने एक मासूम के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अपनी सुंदरता का मोह त्याग दिया. उन्होंने एक कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए अपने सिर के बाल दान कर दिए हैं. सिर मुंडवाने के बाद उन्होंने जब सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं, तो उनके इस रूप और खूबसूरत संदेश ने हर किसी का दिल जीत लिया. सविता प्रधान वर्तमान में सिंगरौली नगर निगम में आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं.

    “मैम, मुझे आपके बाल पसंद हैं”… और बदल गया फैसला

    सविता प्रधान ने इस कदम के पीछे की दर्दभरी कहानी साझा की. दो दिन पहले उन्होंने अपने बाल कटवाकर उस बच्ची के लिए विग बनवाई, जो कैंसर के अंतिम स्टेज से जूझ रही है. बच्ची से उनकी पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी. बातचीत के दौरान बच्ची ने मासूमियत से कहा था, “मैम, मुझे आपके बाल बहुत पसंद हैं.” 

    मां का दर्द याद आया, अंतरात्मा की आवाज पर उठाया कदम

    सविता प्रधान बताती हैं, “वह बच्ची मेरे दिल के बहुत करीब है. मेरी मां ने खुद तीन बार कैंसर झेला है, इसलिए मैं जानती हूं कि कीमोथेरेपी के दौरान बाल झड़ने का दर्द क्या होता है. मुझे यह कदम उठाने के लिए किसी ने नहीं कहा, बल्कि मेरी अंतरात्मा की आवाज थी कि मुझे उस बच्ची को खुश देखना है.” 

    “सुंदरता गहनों में नहीं, आत्मविश्वास में होती है”

    सिर मुंडवाने के बाद सविता प्रधान ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर करते हुए एक बेहद सशक्त संदेश लिखा- “आपकी सुंदरता आपके लंबे बालों या गहनों की वजह से नहीं, बल्कि आपके आत्मविश्वास से झलकती है.” उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे बिना किसी झिझक या स्कार्फ के इसी ‘बोल्ड लुक’ में अपने दफ्तर जाएंगी और काम संभालेंगी. 

    बाल विवाह से अफसर बनने तक का संघर्षपूर्ण सफर

    अभावों में बीता बचपन: मूल रूप से नर्मदापुरम के मड़ई गांव की रहने वाली सविता प्रधान का जन्म एक बेहद गरीब आदिवासी परिवार में हुआ था. पिता बीड़ी पत्ते तोड़ने, महुआ बीनने और मजदूरी का काम करते थे.

    16 की उम्र में शादी और प्रताड़ना: कम उम्र में ही उनसे 11 साल बड़े व्यक्ति से शादी कर दी गई. ससुराल में उन्हें भयानक घरेलू हिंसा और प्रताड़ना झेलनी पड़ी. 

    ब्यूटी पार्लर चलाकर बच्चों को पाला: प्रताड़ना से तंग आकर वे अपने दो बेटों अथर्व और यजूस के साथ ससुराल छोड़कर निकल गईं. रिश्तेदार के सहारे रहकर ब्यूटी पार्लर में काम किया और अपने बच्चों का भरण-पोषण किया.  

    किताबों को बनाया हथियार और रच दिया इतिहास

    सविता प्रधान ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने ब्यूटी पार्लर चलाने के साथ-साथ अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी की और MPPSC की तैयारी में जुट गईं. साल 2005 में पहली ही बार में MPPSC पास करके डीएसपी पद के लिए चुनी गईं. साल 2006: राज्य में 83वीं रैंक हासिल कर मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा अफसर बनीं. उनकी पहली पोस्टिंग नरसिंहपुर के गोटेगांव में हुई थी.

    बता दें क‍ि अक्सर मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें IAS बताया जाता है, जिस पर सविता खुद स्पष्ट कर चुकी हैं कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा (MP PCS) की अधिकारी हैं. मासूम बच्ची की आखिरी इच्छा पूरी करने वाली अफसर सविता प्रधान का यह कदम आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रेप केस दर्ज होते ही आश्रम छोड़कर भागे प्रसिद्ध महामंडलेश्वर!

    August 1, 2026

    दोनों पक्षों की पंचायत में बनी सहमति, ससुराल में होगा शीलू बल्हारा की पत्नी का अंतिम

    August 1, 2026

    TMC से जुड़े तुलु मंडल के घर पर छापा, 28.50 करोड़ रुपये नकद और 15 Kg सोना बरामद, BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.