Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • छत्तीसगढ़:अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जब्त
    • ​’एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…
    • प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे
    • राज्यपाल ने जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उपाधियां
    • कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»TMC से जुड़े तुलु मंडल के घर पर छापा, 28.50 करोड़ रुपये नकद और 15 Kg सोना बरामद, BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
    मुख्य समाचार

    TMC से जुड़े तुलु मंडल के घर पर छापा, 28.50 करोड़ रुपये नकद और 15 Kg सोना बरामद, BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में 28.50 करोड़ रुपए नकद और लगभग 15 किलोग्राम सोना बरामद होने के मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) एक बार फिर चर्चा में आ गई है। एक ओर जांच एजेंसियों का शिकंजा मोहम्मद निजामुद्दीन उर्फ तुलु मंडल पर कसता नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा इस मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी पर हमलावर है। इस संबंध में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को बीरभूम पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को नकदी और आभूषणों के अलावा 21 संपत्तियों के सुराग मिले हैं। इनमें मकान, फार्महाउस, दो पेट्रोल पंप, 30 बीघा जमीन और 82 ट्रक-कारें शामिल हैं, जिन्हें जब्त किया जाएगा। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार के संरक्षण के बिना इतना बड़ा रैकेट लंबे समय तक नहीं चल सकता था।

    वहीं, ममता बनर्जी के पूर्व सहयोगी मदन मित्रा ने भी इन आरोपों का समर्थन किया, जबकि टीएमसी नेता कुणाल घोष ने मामले में सवाल उठाए हैं। कुणाल घोष ने कहा कि यदि इतनी बड़ी बरामदगी हुई है, तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होंने कहा कि अवैध धन और सोना रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यह भी जांच होनी चाहिए कि इतनी देर क्यों हुई। दूसरी ओर, मवेशी तस्करी मामले में 25 महीने जेल में रह चुके अनुब्रत मंडल ने तुलु मंडल से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।

    क्या है पूरा मामला?

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हाल ही में पुलिस ने तुलु मंडल TMC से जुड़े तुलु मंडल और पत्थर कारोबारी मिनार मंडल के घर छापा मारा था। इस कार्रवाई के दौरान करीब 28.50 करोड़ रुपये नकद और लगभग 15 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। बरामद सोने की कीमत करीब 21.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने मिनार मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

    मिनार पहले राज्य परिवहन विभाग में बस चालक था। हालांकि, बाद में वह पत्थर के कारोबार से जुड़ गया। मामले में उसका सहयोगी पत्थर कारोबारी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद निजामुद्दीन फरार है। उसके खिलाफ संगठित अपराध और आपराधिक साजिश समेत कई धाराओं में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। दोनों पर अकूत संपत्ति जुटाने के आरोप हैं।

    क्या बरामद नकदी और सोना तुलु मंडल का है?

    मिनार मंडल ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि बरामद नकदी और सोना तुलु मंडल का है। यह दावा सरकारी वकील बिवास चटर्जी ने किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जमीन पर अवैध कब्जा, वसूली और आर्थिक अपराधों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, तुलु मंडल पहले डंपर, ट्रकों और लॉरियों पर पत्थर लादने का काम करता था। बाद में उसने पत्थर खनन, क्रशिंग, आपूर्ति और लॉजिस्टिक्स के कारोबार में कदम रखा। बताया जाता है कि वर्ष 2014-15 के आसपास उसकी किस्मत तब बदली, जब वह TMC के प्रभावशाली नेता अनुब्रत मंडल के करीबी और उनके निजी सुरक्षा कर्मी साइगल हुसैन के संपर्क में आया।

    हालांकि, तुलु मंडल ने कभी भी औपचारिक रूप से टीएमसी की सदस्यता नहीं ली। न ही पार्टी में कोई पद संभाला। इसके बावजूद उसके पास 200 से अधिक वाहनों का बेड़ा हो गया। इन वाहनों का इस्तेमाल पत्थर खनन, कोयला परिवहन और रेत खनन जैसे कारोबारों में किया जाता था। यहां बता दें कि तुलु मंडल को पूर्व TMC नेता अनुब्रत मंडल का करीबी माना जाता है। अनुब्रत जून में TMC के बागी ऋतब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल छू लेने वाली कहानी ,क्यों मुंडवा लिया सिर? सविता प्रधानPCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी…

    August 1, 2026

    रेप केस दर्ज होते ही आश्रम छोड़कर भागे प्रसिद्ध महामंडलेश्वर!

    August 1, 2026

    दोनों पक्षों की पंचायत में बनी सहमति, ससुराल में होगा शीलू बल्हारा की पत्नी का अंतिम

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.