Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»गर्मी दिखाएगा प्रकोप: मौसम विभाग ने अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों में हीटवेव अलर्ट किया जारी
    मौसम

    गर्मी दिखाएगा प्रकोप: मौसम विभाग ने अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों में हीटवेव अलर्ट किया जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गर्मी देश के कुछ राज्यों में सितम ढा रही है जिसकी वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। सुबह, शाम और रात के समय तो फिर भी कुछ राहत रहती है, लेकिन दोपहर के समय तो तापमान इतना ज़्यादा रहता है कि लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस समय बाहर निकलना तो बेहद ही असुविधाजनक माना जाता है। ऐसा लगता है मानो ‘आसमान से आग’ बरस रही है। इसी बीच अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिन कुछ राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

    इन राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए अगले 5 दिन हीटवेव अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 5 दिन राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, बिहार और झारखंड में दोपहर के समय तापमान ज़्यादा रहने से ऐसा लगेगा कि ‘आसमान से आग’ बरस रही है। दिन के समय लू के थपेड़ें लोगों को परेशान करेंगे।

    मौसम रहेगा शुष्क

    मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 5 दिन गर्मी से प्रभावित राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे लोगों के पसीने छूट जाएंगे और हालत खराब हो जाएगी।

    हीटवेव से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

    हीटवेव के दौरान खुद को और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए और साथ ही नारियल पानी, लस्सी, छाछ जैसे अन्य पेय पदार्थ भी पीने चाहिए। इतना ही नहीं, फल, सलाद और दही जैसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए। डिहाइड्रेशन से बचना चाहिए और पंखे-कूलर या एसी का इस्तेमाल करना चाहिए। दोपहर के समय कूलर और एसी चलाने से राहत मिलती है क्योंकि इस समय तापमान काफी ज़्यादा होता है और पंखे की हवा का कोई असर नहीं होता। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच जहाँ तक हो सके घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर ज़रूरी हो, तो छाता, टोपी, चश्मा और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनकर ही बाहर निकले। दोपहर के समय ही लू लगने का खतरा सबसे ज़्यादा रहता है। लू लगने के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

    July 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

    July 18, 2026

    बिलासपुर:शहर में जलभराव, कई इलाकों में 3 से 4 फीट पानी; अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत-बचाव के निर्देश

    July 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.