Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»कोहरे के कारण 6 गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, मौके पर 3 लोगों की मौत
    BREKING NEWS

    कोहरे के कारण 6 गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, मौके पर 3 लोगों की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भीलवाड़ा। राजस्थान शुक्रवार को भी घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे-58 पर सुबह एक साथ 6 गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसके चलते एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

    जानकारी के मुताबिक हादसा भीलवाड़ा शहर के निकट भीलवाड़ा-अजमेर मार्ग पर कोठारी पुलिया पर सुबह 7 बजे हुआ। घने कोहरे से एक के बाद एक 6 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए। कलक्टर और एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में भी घायलों से मुलाकात की।

    हाईवे पर मच गई अफरा-तफरी

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कई घायल चीखते-चिल्लाते गाड़ियों से मदद मांगते नजर आए। मृतकों के शवों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाए गए है। यहां भी मृतक व घायलों के परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

    10 किलोमीटर दूर तक लगी वाहनों की लंबी कतार

    हादसे के बाद करीब 10 किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जाम के चलते घायलों को लेने आई एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलवाया। जाम के चलते वाहन चालक 3 घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात सुचारू करवाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    घंटाघर स्थित जवाहर गेट के पास एक जूते के शोरूम में लगी भीषण आग कई दमकल गाड़िया पहुँची…

    July 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

    July 7, 2026

    फायरिंग और फिरौती मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- न्यूट्रलाइज हुई गैंग की एक्टिविटी

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.