Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
    • रायपुर शहर-ग्रामीण क्षेत्रीय सम्मेलन 28 जून को, सेवानिवृत्त विद्युत कर्मियों की समस्याओं पर होगी चर्चा
    • रात भर जागने की आदत बना सकती है बीमार, नींद का है कैंसर से गहरा कनेक्शन
    • पुलिस का बड़ा खुलासा, शादी टालने के लिए की मंगेतर केतन की हत्या, ताकी 3 साल तक मिले समय और प्रेमी से करले शादी
    • खालिस्तानी आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी, मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर 
    • जबरन वसूली और छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व TMC पार्षद गिरफ्तार
    • प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…
    • साली से करना चाहता था निकाह, पत्नी ने किया विरोध तो करदी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, आईटी शेयरों में सबसे अधिक मंदी
    व्यापार

    भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, आईटी शेयरों में सबसे अधिक मंदी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Indian Share Market , भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में भारी मंदी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 254 अंक गिरकर 79,019 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.77 फीसदी या 609 अंक गिरकर 78,664 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस समय 0.59 फीसदी या 145 अंक की गिरावट के साथ 24,425 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

    सेंसेक्स के शेयरों का हाल

    सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक मंदी एचसीएल टेक में 8.68 फीसदी देखी जा रही है। इसके अलावा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बीईएल, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, इटरनल, कोटक बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, एयरटेल, मारुति, ट्रेंट और रिलायंस के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर एचयूएल, एनटीपीसी, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

    आईटी शेयरों में सबसे अधिक मंदी

    आज आईटी सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी आईटी 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

    कच्चे तेल में भी गिरावट

    कच्चे तेल की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल WTI 0.31 फीसदी या 0.28 डॉलर की गिरावट के साथ 89.39 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 0.14 फीसदी या 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 98.34 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पासपोर्ट, LPG, क्रेडिट कार्ड और रेलवे से लेकर आधार तक….जानिए 1 जुलाई से क्या-क्या बदलने वाला है

    June 27, 2026

    Jio का सबसे सस्ता प्लान:189 में कॉलिंग और मैसेजिंग का फायदा

    June 23, 2026

    मिडिल ईस्ट से राहत भरी खबर से चांदी 5000 रुपये गिरी, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.