Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की पुनः परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित 
    • भात खा गई बकरी, दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत… 6 घायल
    • पत्थर गिरने/भूस्खलन का खतरा, J&K में वाहन चालकों के लिए अहम खबर… 
    • खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल
    • भाभी कमल कौर की मां ने कर दिए बड़े खुलासे, अमृतपाल मेहरों गिरफ्तार
    • किसी बात को लेकर बहस, पत्थर से पति का सिर कुचला, फिर पूरी रात शव के पास बैठी रही
    • आधी रात 12:15 बजे बाइक पर लैपटॉप चलाते युवक का वीडियो वायरल,काम के बढ़ते दबाव पर छेड़ दी नई बहस…
    • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी गुरुवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर दोहा पहुंचे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»तेज बारिश के साथ केशकाल में भारी ओलावृष्टि,किसानों की पूरी फसल चौपट…
    छत्तीसगढ़

    तेज बारिश के साथ केशकाल में भारी ओलावृष्टि,किसानों की पूरी फसल चौपट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केशकाल –  केशकाल क्षेत्र में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। बड़े राजपुर ब्लॉक के टेवंसा, छोटे राजपुर, पाडोकी और बड़े राजपुर सहित कई गांवों में इतनी अधिक ओले गिरे कि पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढका नजर आया।

    ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतनी जबरदस्त ओलावृष्टि देखी। बड़े-बड़े बर्फ के गोले गिरने से खेतों में खड़ी मक्का, धान और चने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की पूरी फसल चौपट हो गई, जिससे वे गहरे संकट में आ गए हैं।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में ऐसा दृश्य था मानो शिमला या मनाली जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही हो। ओलावृष्टि के 12 घंटे बाद भी खेतों और रास्तों पर बर्फ जमी हुई दिखाई दी, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    फसल बर्बाद होने से परेशान किसानों ने शासन-प्रशासन से तत्काल सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

    केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से जल्द सर्वे टीम भेजे जाने की उम्मीद है, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितने गांव प्रभावित हुए हैं और कुल नुकसान कितना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की पुनः परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित 

    April 10, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    April 10, 2026

    माँ भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद को नमन: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में प्रतिमा का किया अनावरण

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.