अंतर्राष्ट्रीय

हिज़्बुल्लाह ने दी चेतावनी, लेबनान बॉर्डर तुरंत छोड़ दे इजरायली

एजेंसियां—बेरुतहिज्बुल्लाह ने लेबनान की सीमा से लगे पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले इजरायल के नागरिकों को शहर छोडक़र किसी दूसरे स्थान पर चले जाने के लिए कहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार हिज्बुल्लाह ने यह चेतावनी शुक्रवार सुबह हिब्रू में अपने टेलीग्राम चैनल पर एक संदेश साझा करके दी। हिज़्बुल्लाह ने कहा कि लेबनान की आज़ादी और सुरक्षित नागरिकों के खिलाफ आपकी सेना का हमला, नागरिक बुनियादी ढांचा को नुकसान पहुंचाना और लोगों से घरों को खाली करवाने का अभियान चलाने की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे बिना चुनौती दिए नहीं छोड़ा जाएगा।

उधर, इजऱायली सेना ने गुरुवार देर शाम लेबनान पर हमला शुरू किया और इसके बाद लोगों को बेरूत के दक्षिणी इलाकों से निकलने के लिए कहा गया, जो हिज़्बुल्लाह का गढ़ है। इजरायली रक्षा बलों ने कहा था कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी आतंकी शासन की अवसंरचना के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button