छत्तीसगढ़रायपुर

अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक होलिका-दहन सम्पन्न

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा प्रदेश में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न अन्धविश्वासों, भूत प्रेत, टोनही प्रताडऩा, झाड़ फूँक, बलि प्रथा, नरबलि, जादू टोना,डायन प्रताडऩा, छुआछूत, दहेज प्रथा, सती प्रथा, मद्यपान, सामाजिक बहिष्कार आदि कुरीतियो के प्रतीकात्मक दहन होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया |

अंध विश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक दहन दिनांक 2 मार्च संध्या 6 बजे महाकोशल कला वीथिका परिसर नगर घड़ी चौक रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें डॉ दिनेश मिश्र , डॉ प्रवीण शर्मा,डॉ शैलेश जाधव, ,,ज्ञानचंद विश्वकर्मा, गोपाल उरकुरकर,कमलेश गोगिया नरेश दिक्सित,सुनील तिवारी राजीव पांडे,,सिद्धांत , शिखर शर्मा, सामवेद शर्मा, प्रमोद शर्मा,डॉ प्रांजल मिश्र, ,अजय मिश्र , घनश्याम शर्मा, मलकीत सिंह सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button