Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»हनीट्रैप मामले की मुख्य आरोपी बबलप्रीत उर्फ नरगिस ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण 
    BREKING NEWS

    हनीट्रैप मामले की मुख्य आरोपी बबलप्रीत उर्फ नरगिस ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोटा-हनीट्रैप मामले में करीब एक साल से फरार चल रही 10 हजार रुपए की इनामी आरोपी बबलप्रीत उर्फ नरगिस ने रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस के समक्ष बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

    बबलप्रीत के खिलाफ न्यायालय में ट्रायल इन एब्सेंटिया (अनुपस्थिति में सुनवाई) की कार्यवाही शुरू होने की सूचना मिलते ही वह डर गई और चंडीगढ़ से कोटा आकर पुलिस के सामने पेश हो गई।

    एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि इस मामले में पहले ही असलम शेर खान उर्फ चिंटू उर्फ कालिया, दानिश हनीफी उर्फ नाई, इरफान उर्फ तनू, समा परवीन और गोलू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी बबलप्रीत उर्फ नरगिस फरार चल रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

    सैनी ने बताया कि 25 अक्टूबर 2024 को सद्दामुद्दीन नामक व्यक्ति ने रेलवे कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि इरफान रिश्ते में उसका भाई लगता है। वह अवैध और गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त है।

    इरफान ने बबलप्रीत से विवाह किया था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद बबलप्रीत ने खुद को बेसहारा बताकर सद्दामुद्दीन से नजदीकियां बढ़ाईं और उससे विवाह कर उसके साथ रहने लगी।

    कुछ समय बाद प्रार्थी को पता चला कि बबलप्रीत अपने पहले पति इरफान और उसके साथियों दानिश हनीफी और असलम चिंटू कालिया के संपर्क में है और हनीट्रैप गिरोह का हिस्सा है।

    जब प्रार्थी ने इस पर आपत्ति जताई तो बबलप्रीत ने उस पर जयपुर के श्यामनगर थाने में बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। जांच में सामने आया कि बबलप्रीत ने अलग-अलग थानों में अलग-अलग लोगों के खिलाफ कई मामले दर्ज करवा रखे थे।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने प्रार्थी को झूठे मुकदमों में फंसाने और कोर्ट-कचहरी का डर दिखाकर करीब 3 लाख 25 हजार रुपए की रकम ऐंठ ली। इसके अलावा अन्य खातों में भी पैसे डलवाए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250

    July 11, 2026

    भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

    July 11, 2026

    पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.