BREKING NEWSछत्तीसगढ़

मान. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दौरे एवं नए विधान सभा भवन के लोकार्पण संबंधी उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक विधान सभा में हुई आयोजित.

मान. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मान. मुख्यमंत्री साय, मान. मंत्रीगण, मान विधायकगण एवं शासन के वरिष्‍ठ अधिकारी थे मौजूद.

नए विधान सभा भवन के लोकार्पण एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के रायपुर आगमन अवसर की आवश्यक तैयारियों पर चर्चा के लिए आज विधानसभा सभा भवन स्थित ‘‘मुख्य समिति कक्ष’’ में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, मान. उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मान. वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मान. संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप, मान. श्री अजय चन्द्राकर, मान. श्री प्रबोध मिंज, मान. श्री अनुज शर्मा, मान. श्रीमती भावना बोहरा, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन श्री अमिताभ जैन, विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक, श्री अरूण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह, श्री मनोज पिंगुआ, मान. मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, पंचायत श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव, लोक निर्माण विभाग, डॉ. कमलप्रीत सिंह तथा वित्त विभाग, शासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उच्चस्तरीय बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के रायपुर आगमन पर आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।




विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा-कि नवीन विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा । बैठक में नवीन विधानसभा भवन, सितंबर, 2025 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में तय किया गया कि विभागों की जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय से कार्य पूर्ण किया जाना है। बैठक मे लोक निर्माण विभाग, उद्यानिकी, संस्कृति विभाग और चिप्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए|

Related Articles

Back to top button