Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्यार का खौफनाक अंत : नाबालिग प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दफनाया था शव, मिला नरकंकाल, आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    प्यार का खौफनाक अंत : नाबालिग प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दफनाया था शव, मिला नरकंकाल, आरोपी गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में प्रेम प्रसंग में नाबालिग प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर लाश को चिरगा नाला के पास दफना दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन माह पहले वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की निशादेही पर पुलिस ने नाबालिग का शव बरामद किया, जो कंकाल में तब्दील हो चुका है।

    जानकारी के मुताबिक, किशोरी किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। वह 3 महीने पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। इसकी रिपोर्ट उसके परिजन ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को प्रेम-प्रसंग के एंगल से जांच करते हुए नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने उसकी हत्या कर शव को नाले के पास दफनाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने बतौली के चिरंगा नाले के पास पहुंचकर नाबालिग का शव बरामद किया, जो कंकाल के रूप में मिला। पुलिस ने मौके से किशोरी के कपड़े व कंकाल बरामद किए।

    किशोरी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर प्रेमी ने कहा कि अभी हम दोनों नाबालिग हैं। बात किसी तरह से खत्म होने के बाद किशोर उसे अपनी बाइक पर बैठाकर घुमाने ले गया। दोनों बतौली थाना क्षेत्र के बुढ़ाआमा पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे थे। यहां से लौटने के दौरान किशोर ने नाबलिग प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और चिरंगा जंगल में नाले के पास शव को दफनाकर गांव लौट आया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.