मथुरा के राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 112 के पास तेज रफ्तार बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई. इसने चार लोगों की जान ले ली, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
Trending
- मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
- पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
- यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
- छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
- योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
- घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
- नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
- शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई जान

