Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
    • क्या आप जानते है?ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों लिखा होता है ‘X’, 90% यात्री नहीं जानते इस खास निशान का मतलब…
    • ऑफिस का लैपटॉप काम के लिए दिया जाता है, इसलिए उसका उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए, नहीं करने चाहिए ये पर्सनल काम
    • बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में ‘सुगम दर्शन’ का ₹1100 चार्ज,आम-खास’ सभी को लगेगी पर्ची, नई SOP जारी
    • नदी की लहरों के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत… 
    • प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत गंभीर,AIIMS रायपुर के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की विशेष निगरानी…
    • दर्दनाक सड़क हादसा:तीन लोगों की मौके पर ही मौत ,एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल CM योगी ने जताया दुख…
    • बीजापुर में 10 करोड़ का तेंदूपत्ता कैसे जला?डीएफओ हटे,अब बाकी जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बीजापुर में 10 करोड़ का तेंदूपत्ता कैसे जला?डीएफओ हटे,अब बाकी जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई?
    छत्तीसगढ़

    बीजापुर में 10 करोड़ का तेंदूपत्ता कैसे जला?डीएफओ हटे,अब बाकी जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर –  बीजापुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड मामले में अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इस अग्निकांड में लगभग 25 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया, जिसकी अनुमानित लागत 8 से 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।घटना के बाद राज्य सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए बीजापुर वनमंडलाधिकारी (DFO) रमेश जांगड़े को हटा दिया है, लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि मामले के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई कब होगी?

    रूपसाय सलाम पहुंचे बीजापुर,गोदाम का किया निरीक्षण
    शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम अचानक बीजापुर पहुंचे। उन्होंने ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सलाम ने कहा कि मामले की विभागीय और पुलिस जांच जारी है। उन्होंने कहा कि “जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह विभाग का अधिकारी-कर्मचारी हो या बाहरी व्यक्ति, उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।”

    हालांकि डीएफओ पर हुई कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार और विभाग का निर्णय है, लेकिन जांच के बाद अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई संभव है।

    कई सवालों के घेरे में विभागीय व्यवस्था
    घटना के बाद अब विभाग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।जिस समय गोदाम में तेंदूपत्ता की उठाई-ढुलाई का कार्य चल रहा था, उस समय जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी आखिर कहां थे?

    इतनी बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता भंडारण से पहले क्या विभाग ने आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए थे? यदि किए गए थे, तो आग पर समय रहते काबू क्यों नहीं पाया जा सका?

    स्थानीय लोगों और सूत्रों का कहना है कि गोदाम में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था नहीं थी,जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई और करोड़ों का नुकसान हो गया।

    साख बचाने नेताओं के चक्कर लगा रहे संलिप्त अधिकारी
    सूत्रों के अनुसार,मामले में संलिप्त बताए जा रहे कुछ निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी अब अपनी नौकरी और साख बचाने के लिए बीजापुर के भाजपा नेताओं और सर्किट हाउस के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि कार्रवाई से बचने के लिए राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं।

    अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार इस मामले में केवल डीएफओ पर कार्रवाई तक ही सीमित रहेगी, या फिर रेंज अधिकारी,गोदाम प्रभारी और घटना में लापरवाही बरतने वाले अन्य कर्मचारियों पर भी कठोर कार्रवाई होगी?

    फिलहाल पूरे मामले पर लोगों की नजर टिकी हुई है और जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न

    May 29, 2026

    प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत गंभीर,AIIMS रायपुर के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की विशेष निगरानी…

    May 29, 2026

    पद्मश्री डॉ. सुनीता गोडबोले एवं डॉ. रामचंद्र गोडबोले द्वारा बस्तर में किए गए सेवा कार्यों की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की सराहना

    May 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.