Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिजली का करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल-पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णयानुसार ,अधिकारियों को अस्थाई तौर पर स्थान्तरित कर पदस्थ किया गया…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के पांच कर्मी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित
    • शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित
    • जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस
    • बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पचपदरा रिफाइनरी में कैसे लगी आग? सामने आई वजह, सेंसर ने दिया धोखा
    मुख्य समाचार

    पचपदरा रिफाइनरी में कैसे लगी आग? सामने आई वजह, सेंसर ने दिया धोखा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Pachpadra Refinery Fire NIA Probe: बाड़मेर के पचपदरा स्थित देश की सबसे हाईटेक रिफाइनरी में भीषण आग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सूत्रों के अनुसार हाइड्रोकार्बन के रिसाव को पकड़ने में रिफाइनरी के आधुनिक सेंसर पूरी तरह विफल रहे. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी तरह से ऑटोमेटेड सिस्टम होने के बावजूद सुरक्षा अलार्म आग लगने से पहले बजने के बजाय आग लगने के बाद बजा. इस गंभीर तकनीकी विफलता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मामले की कमान संभाल ली है. मंगलवार को एनआईए की टीम विशेष हेलीकॉप्टर से सीधे मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लिया.

    एनआईए इस समय मुख्य रूप से तीन दिशाओं में अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है. जांच का पहला केंद्र ‘मैनुअल छेड़छाड़’ है. टीम का मुख्य फोकस क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के हीट एक्सचेंजर सर्किट पर है. शुरुआती संकेतों के अनुसार आग वाल्व से हाइड्रोकार्बन रिसाव के कारण लगी हो सकती है. फोरेंसिक विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं कि यह कोई तकनीकी खराबी थी या जानबूझकर वाल्व के साथ छेड़छाड़ की गई थी. इस मामले में वहां कार्यरत इंजीनियरों, ठेकेदारों और सुरक्षाकर्मियों की प्रोफाइलिंग और बैकग्राउंड की जांच की जा रही है ताकि किसी भी ‘इनसाइडर थ्रेट’ का पता लगाया जा सके.

    डिजिटल हैकिंग और नेटवर्क सिक्योरिटी पर नजर
    चूँकि पचपदरा रिफाइनरी का संचालन ‘सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन’ सिस्टम पर आधारित है, इसलिए एनआईए डिजिटल हैकिंग के कोण से भी जांच कर रही है. मुख्य कंट्रोल रूम के डिजिटल फुटप्रिंट और कमांड लॉग्स का विश्लेषण किया जा रहा है. जांच दल यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या किसी बाहरी हैकर ने फायरवॉल को भेदकर वाल्व का प्रेशर बढ़ाने या उसे लीक करने का कमांड दिया था. इसके लिए नेटवर्क सिक्योरिटी डेटा का गहन विश्लेषण किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह के साइबर हमले की पुष्टि या खंडन किया जा सके.

    ग्लोबल सैबोटेज पैटर्न और वर्तमान स्थिति
    एनआईए की टीम इस घटना को अंतरराष्ट्रीय साजिश या ‘ग्लोबल सैबोटेज पैटर्न’ के चश्मे से भी देख रही है. हालांकि अभी तक की जांच में किसी बड़ी विदेशी साजिश या सुनियोजित षड्यंत्र का कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है. जांच एजेंसियां इस बात की भी बारीकी से पड़ताल कर रही हैं कि क्या किसी ने जानबूझकर सुरक्षा प्रोटोकॉल को बाईपास किया था. फिलहाल रिफाइनरी में स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. एनआईए की रिपोर्ट आने के बाद ही इस हाईटेक सुरक्षा विफलता के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा.

    ग्लोबल सैबोटेज पैटर्न और वर्तमान स्थिति
    एनआईए की टीम इस घटना को अंतरराष्ट्रीय साजिश या ‘ग्लोबल सैबोटेज पैटर्न’ के चश्मे से भी देख रही है. हालांकि अभी तक की जांच में किसी बड़ी विदेशी साजिश या सुनियोजित षड्यंत्र का कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है. जांच एजेंसियां इस बात की भी बारीकी से पड़ताल कर रही हैं कि क्या किसी ने जानबूझकर सुरक्षा प्रोटोकॉल को बाईपास किया था. फिलहाल रिफाइनरी में स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. एनआईए की रिपोर्ट आने के बाद ही इस हाईटेक सुरक्षा विफलता के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिजली का करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत

    August 20, 2026

    टीचर की डांट और फिर चांटा, LKG के बच्चे की हार्ट अटैक से क्लास में मौत, रुला देगी खबर

    August 20, 2026

    कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश, फ्रीज खाते का KYC अपडेट कराने के लिए बैंक को दस्तावेज उपलब्ध कराएं अभिषेक बनर्जी

    August 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.