Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»… ईरान ने अमेरिका को पहुंचाया कितना नुकसान? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, 75 करोड़ रुपये का नुकसान
    अंतर्राष्ट्रीय

    … ईरान ने अमेरिका को पहुंचाया कितना नुकसान? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, 75 करोड़ रुपये का नुकसान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। 28 फरवरी, 2026 को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुई जंग अभी भी जारी है, जिसकी चपेट में पूरा मिडिल ईस्ट है। एक तरफ जहां अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं तो ईरान भी करारा जवाब दे रहा है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसमें मिडिल ईस्ट के अंदर अमेरिका को हुए नुकसान का आंकलन किया गया है।

    बीबीसी के एक विश्लेषण के अनुसार, मिडिल ईस्ट में अमेरिका द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सैन्य ठिकानों पर ईरान के हवाई हमलों से युद्ध के पहले दो हफ्तों में 800 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 75 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    विश्लेषण में क्या सामने निकलकर आया?

    अमेरिका स्थित थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज’ की एक रिपोर्ट और बीबीसी के विश्लेषण से पता चला है कि इस नुकसान का अधिकांश हिस्सा तेहरान के उन जवाबी हमलों के कारण हुआ, जो 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा समन्वित हवाई हमले किए जाने के बाद के सप्ताह में किए गए थे।

    हालांकि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी संपत्तियों को हुए नुकसान का पूरा पैमाना अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन 800 मिलियन डॉलर का आंकड़ा इस बात का अंदाजा देता है कि एक लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की अमेरिका को क्या कीमत चुकानी पड़ सकती है।

    ‘अंदाज से ज्यादा हो सकता है नुकसान’

    CSIS स्टडी के सह-लेखक मार्क कैन्सियन के हवाले से बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है, “इस इलाके में यूएस के ठिकानों को हुए नुकसान के बारे में कम बताया गया है। हालांकि यह नुकसान काफी ज्यादा लग रहा है, लेकिन जब तक और जानकारी नहीं मिल जाती तब तक नुकसान की पूरी जानकारी नहीं मिल पाएगी।”

    अमेरिकी ठिकानों को ईरान ने बनाया निशाना

    ईरान ने जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात और खाड़ी के अन्य देशों में अमेरिका के हवाई-रक्षा और सैटेलाइट-संचार सिस्टम को निशाना बनाया है। जॉर्डन में एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर मौजूद टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम के रडार को भारी नुकसान पहुंचा है। रक्षा विभाग के बजट दस्तावेजों की CSIS समीक्षा के अनुसार, इस रडार सिस्टम की कीमत लगभग 485 मिलियन डॉलर है।

    एक अध्ययन में पाया गया है कि मध्य पूर्व में अमेरिकी हवाई अड्डों पर इमारतों और अन्य बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के कारण वॉशिंगटन डीसी को अनुमानित तौर पर 310 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त नुकसान हुआ है।

    बीबीसी की सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण से पता चला है कि ईरान ने कम से कम तीन एयर बेस पर एक से ज्यादा बार हमला किया। सैटेलाइट तस्वीरों में कुवैत का अली अल-सलीम बेस, कतर का अल-उदीद और सऊदी अरब का प्रिंस सुल्तान बेस दिखाई दे रहा है, जिन पर संघर्ष के अलग-अलग चरणों में नया नुकसान हुआ है।

    मरने वालों की संख्या 3 हजार पार

    युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका ने भी अपने 13 सैन्य कर्मियों को खो दिया है और अमेरिका स्थित ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी’ का अनुमान है कि मरने वालों की संख्या लगभग 3,200 तक पहुंच गई है, जिनमें से 1,400 आम नागरिक हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Philippines: उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते पर चलेगा महाभियोग; संसद में प्रस्ताव पास

    May 11, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्व के लिए हुआ शांति पाठ

    May 9, 2026

    अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.