Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»दांतों को साफ रखने के लिए कैसे करें ब्रश, ब्रेसेज लगे हों या दांत निकलवाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान
    लाइफस्टाइल

    दांतों को साफ रखने के लिए कैसे करें ब्रश, ब्रेसेज लगे हों या दांत निकलवाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दांतों को रोजाना ब्रश करना सिर्फ मुंह को साफ रखने के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि यह ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करता है। सही तरीके से ब्रश करने से दांतों पर जमा प्लाक और बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलती है, जिससे कैविटी और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम हो सकता है। आइए जानते हैं दांतों को ब्रश करने का सही तरीका और अलग-अलग परिस्थितियों में ब्रश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    सही तरीके से ब्रश कैसे करें?

    1. सबसे पहले टूथब्रश को हल्के पानी से गीला करें और उस पर मटर के दाने के बराबर टूथपेस्ट लगाएं।
    2. ब्रश को मसूड़ों की लाइन की ओर लगभग 45 डिग्री के कोण पर रखें और छोटे व हल्के स्ट्रोक्स में दांतों को साफ करें।
    3. दांतों की बाहरी सतह के साथ-साथ पीछे की दांत और चबाने वाली सतह को भी अच्छी तरह साफ करें।
    4. आगे के ऊपरी और निचले दांतों की अंदरूनी सतह को भी ब्रश करें।
    5. ब्रश करने के बाद टूथपेस्ट को थूक दें और मुंह को पानी से कुल्ला कर लें।
    6. इसके बाद जीभ को भी साफ करें, क्योंकि बैक्टीरिया और प्लाक जमा हो सकते हैं।

    ब्रेसेज लगे हों तो ऐसे करें ब्रश

    ब्रेसेज लगे होने पर दांतों की सफाई करते समय थोड़ी ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है। अगर ब्रेसेज में कोई रिमूवेबल हिस्सा या रबर बैंड है, तो उसे हटाकर साफ करें। इसके बाद ब्रश की मदद से ब्रेसेज के आसपास, तारों और पिन के नीचे जमा खाने के कणों को सावधानी से साफ करें। दांतों की सामान्य तरह से सफाई करने के साथ-साथ ब्रेसेज के तारों को भी साफ करना जरूरी है।

    दांत निकलवाने के बाद कैसे करें ब्रश?

    दांत निकलवाने के बाद ब्रश करते समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी होती है। शुरुआती दिनों में ठंडे और साफ पानी से गीला किए हुए ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है और निकाले गए दांत की जगह पर सीधे ब्रश करने से बचना चाहिए। ब्रश करते समय टांकों को नुकसान न पहुंचे, इसका ध्यान रखना जरूरी है। इसके साथ ही दांत निकलवाने के बाद पहले दिन तेजी से कुल्ला करने से भी बचना चाहिए।

    बच्चों को ब्रश कराते समय इन बातों का रखें ध्यान

    छोटे बच्चों के लिए सॉफ्ट और छोटे आकार का टूथब्रश इस्तेमाल करें। 3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्लोराइड टूथपेस्ट की मात्रा बहुत कम, लगभग चावल के दाने जितनी रखी जा सकती है। 3 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए मटर के दाने के बराबर मात्रा इस्तेमाल की जा सकती है।

    ब्रश करते समय न करें ये 5 गलतियां

    1. ज्यादा दबाव डालने से दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हल्के हाथ से ब्रश करें।
    2. दांतों की अच्छी सफाई के लिए कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करें।
    3. आगे के दांतों के साथ-साथ दांतों की अंदरूनी, बाहरी और चबाने वाली सतह को भी साफ करना जरूरी है।
    4. जीभ पर भी बैक्टीरिया और प्लाक जमा हो सकते हैं, इसलिए इसे धीरे से साफ करें।
    5. ब्रिसल्स घिसने या फैलने लगें तो टूथब्रश बदल देना चाहिए। आमतौर पर हर 3 से 4 महीने में ब्रश बदलने की सलाह दी जाती है।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चेहरे के दाग-धब्बे कर रहे हैं परेशान? गुड़हल के फूल से बनाएं ये होममेड फेसपैक

    September 4, 2026

    PCSK9 कोलेस्ट्रॉल की आम दवाओं से कैसे अलग, किस तरह करती है काम?

    August 28, 2026

    फूड कॉर्नर: इस वीकेंड घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ का पारंपरिक और टेस्टी नाश्ता ‘फरा’

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.