Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान
    • शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व – राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
    • राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»स्वाद में लाजवाब अमरूद की चटनी कैसे बनाएं? यहां पढ़ें स्वाद में लाजवाब खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी…
    लाइफस्टाइल

    स्वाद में लाजवाब अमरूद की चटनी कैसे बनाएं? यहां पढ़ें स्वाद में लाजवाब खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खाने के साथ अगर चटपटी चटनी मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है. अब, आमतौर पर लोग धनिया, पुदीना, टमाटर या इमली की चटनी खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अमरूद की चटनी खाई है? अगर नहीं, तो यहां हम आपको स्वाद में लाजवाब इसी चटनी की रेसिपी बता रहे हैं. ये खास रेसिपी मशहूर शेफ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेघना कामदार ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है. उनकी बताई इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. तो आइए जानते हैं अमरूद की चटनी बनाने का आसान तरीका-

    चाहिए होंगी ये चीजें- 

    इस स्वादिष्ट चटनी को बनाने के लिए आपको- 

    • 1 मीडियम साइज का अमरूद
    • 2-3 हरी मिर्च (स्वादानुसार)
    • अदरक का एक छोटा टुकड़ा
    • 1 छोटा चम्मच जीरा
    • स्वादानुसार काला नमक
    • स्वादानुसार साधारण नमक 
    • 1 गुच्छा ताजा हरा धनिया
    • 1 नींबू का रस
    • गुड़ का एक छोटा टुकड़ा और 
    • थोड़े से पानी की जरूरत होगी.

    अमरूद की चटनी कैसे बनाएं? 

    • सबसे पहले एक अमरूद लें और उसे अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें कि अमरूद न तो ज्यादा पका हुआ हो और न ही पूरी तरह कच्चा. आधा पका और आधा कच्चा अमरूद इस चटनी के लिए सबसे अच्छा रहता है.
    • अब, मिक्सर जार में कटे हुए अमरूद के साथ हरी मिर्च, अदरक, जीरा, काला नमक और साधारण नमक डालें. अगर आपको लहसुन पसंद है तो इसकी एक-दो कलियां भी डाल सकते हैं. अब, मिक्सर को पल्स मोड पर चलाकर सभी चीजों को दरदरा पीस लें.
    • जब अमरूद अच्छी तरह दरदरा पिस जाए, तब जार में ताजा हरा धनिया डालें. इसके बाद एक नींबू का रस और गुड़ का छोटा टुकड़ा भी ऊपर से डाल दें. 
    • इसके बाद जार में थोड़ा सा पानी डालकर सभी चीजों को एक बार और पीस लें. ध्यान रखें कि इस बार भी आपको चटनी को बिल्कुल बारीक नहीं पीसना है. इसे हल्का दरदरा ही पीसें. इतना करते ही आपकी स्वाद में लाजवाब अमरूद की चटनी बनकर तैयार हो जाएगी. 

    इस चटनी को आप गरमा-गरम रोटी, पराठे और चावल के साथ खा सकते हैं. इसके अलावा समोसे, पकौड़े और दूसरे स्नैक्स के साथ इसे डिप की तरह भी परोस सकते हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अगर आप सर्दियों में गर्म पानी से नहा रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना है काफी जरूरी…

    November 12, 2026

    करवाचौथ के लिए सेव करें ये लेटेस्ट अपराजिता का फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार…

    October 22, 2026

    474 करोड़ रुपये की ब्रालेट पहन काइली जेनर ने उड़ाए होश, जान लें आखिर क्यों है ये इतना खास…

    October 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.