Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’
    • बॉडीबिल्डर YouTuber महबूब चांदी की साले ने की हत्या, 18 महीने पहले सलमा से की थी लव मैरेज
    • तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा
    • ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर भड़के संजय राउत
    • बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी
    • झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज
    • जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें ? विधि और जरूरी सावधानियां
    धर्म आस्था

    पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें ? विधि और जरूरी सावधानियां

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Adhik Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है. वर्ष में 12 पूर्णिमा तिथियां आती हैं, अर्थात हर महीने एक पूर्णिमा पड़ती है. इस दिन दान, पवित्र नदी में स्नान, मंत्र जाप, पूजा-पाठ और अन्य पुण्य कार्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है. जब यह पूर्णिमा तिथि तीन वर्ष में एक बार आने वाले अधिक मास में पड़ती है, तो इसे अधिक पूर्णिमा कहा जाता है.

    इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने का भी विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रदेव की पूजा करने से मानसिक तनाव दूर होता है, आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. हालांकि, अर्घ्य देते समय कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन की गई छोटी-सी गलती भी व्रत और पूजा के फल को कम कर सकती है.

    चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि

    • पीतल या चांदी के लोटे में शुद्ध जल भरें.
    • उसमें थोड़ा-सा कच्चा दूध, अक्षत (चावल), सफेद फूल और थोड़ी-सी मिश्री डालें.
    • ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का संबंध सफेद वस्तुओं से माना गया है.
    • चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की रोशनी में खड़े हो जाएं.
    • लोटे को अपने सीने की ऊंचाई तक उठाकर धीरे-धीरे जल की धारा चंद्रमा को अर्पित करें.
    • अर्घ्य देते समय चंद्रदेव के मंत्रों का जाप करें.
    • अर्घ्य अर्पित करने के बाद अपने स्थान पर खड़े होकर तीन बार परिक्रमा करें और चंद्रदेव से सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना करें.

    भूलकर भी न करें ये गलतियां

    अक्सर लोग अनजाने में पूजा और अर्घ्य के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे पूजा का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता. इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

    • चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल की धारा सीधे आपके पैरों पर या किसी गंदे स्थान पर नहीं गिरनी चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है. अर्घ्य देते समय नीचे एक साफ थाली या गमला रख लें, ताकि जल उसमें एकत्र हो जाए. बाद में उस जल को किसी पौधे की जड़ में अर्पित कर दें.
    • पूर्णिमा के दिन घर में सात्विक वातावरण बनाए रखें. इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए.
    • अधिक मास में क्रोध करने, किसी का अपमान करने या कटु वचन बोलने से भी बचना चाहिए.
    • जो लोग पूर्णिमा का व्रत रखते हैं, उन्हें चंद्र दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए. बिना चंद्र दर्शन और अर्घ्य के पूर्णिमा व्रत अधूरा माना जाता है.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल समाप्त होगा अधिक मास, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

    June 14, 2026

    आज मासिक शिवरात्रि पर करें महादेव की आराधना, पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर आरती-चालीसा तक

    June 13, 2026

    सोमवती अमावस्या का मिथुन संक्रांति के साथ दुर्लभ योग, इन राशियों को मिल सकता है लाभ

    June 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.