Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»लखनऊ की गलियों से अंतरिक्ष की उड़ान तक, कैसे हुआ चयन? कब होंगे रवाना? जानें शुभांशु शुक्ला की पूरी कहानी
    राष्ट्रीय

    लखनऊ की गलियों से अंतरिक्ष की उड़ान तक, कैसे हुआ चयन? कब होंगे रवाना? जानें शुभांशु शुक्ला की पूरी कहानी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ के शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने वाले हैं. ऐसे में शुभांशु की उपलब्धि पूरे देश के लिए बेहद खास है.

    लखनऊ की गलियों में पढ़ा-बढ़ा एक युवक अंतरिक्ष की उड़ान भरने को तैयार है. भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 8 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे. शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने वाले हैं. ऐसे में शुभांशु की उपलब्धि पूरे देश के लिए बेहद खास है.  Axiom Mission-4 (एक्सिओम मिशन-4) के तहत शुभांशु शुक्ला 14 दिन तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहेंगे. शुभांशु की यह यात्रा भारत के लिए बेहद अहम होगी.

    8 जून को शाम 6.41 बजे उड़ान भरेंगे शुभांशु शुक्ला

    पहले यह मिशन 29 मई को लॉन्च होने वाला था. लेकिन बदलाव के बाद अब यह फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए 8 जून को सुबह 9 बजकर 11 मिनट (भारतीय समयानुसार- शाम 6:41 बजे) पर उड़ान भरेगा. अमेरिका की स्पेस कंपनी एक्सिओम ने बीते दिनों जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी थी. 

    एक्सिओम मिशन-4  के कैप्टन होंगे शुभांशु शुक्ला

    एक्सिओम मिशन-4 में शुभांशु शुक्ला के साथ-साथ तीन और अंतरिक्षयात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाले हैं.  मिशन के संचालन की जिम्मेदारी शुभांशु शुक्ला के पास रहेगी. शुभांशु के साथ अंतरिक्ष जाने वाले अन्य अंतरिक्ष यात्रियों में अमेरिका के कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्निएव्स्की (पोलैंड) और मिशन विशेषज्ञ हंगरी के टिबोर कापू शामिल है.

    एक्सिओम मिशन-4: नासा और इसरो की संयुक्त पहल

    उल्लेखनीय हो कि एक्सिओम मिशन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और भारत की इसरो की संयुक्त पहल है. राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे. शुभांशु शुक्ला की ये यात्रा 1984 में राकेश शर्मा की यात्रा के चार दशक बाद हो रही है. राकेश शर्मा ने रूस के सोयुज अंतरिक्षयान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी.

    2018 में पीएम मोदी ने लालकिले से की थी घोषणा

    साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से घोषणा किया था कि भारत के बेटे-बेटी बहुत जल्द अंतरिक्ष में जाएंगे. इसके बाद शुक्ला को साल 2019 में इसरो के अंतरिक्ष यात्री चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया था. इसके बाद कई चरणों पर हुई जांच के बाद जनवरी 2025 में 39 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री को नासा और इसरो के एक्स-4 मिशन के लिए पायलट के रूप में चुना गया था.

    अब जानिए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पूरी कहानी

    शुभांशु शुक्‍ला का जन्‍म 10 अक्टूबर 1985 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ. उनके पिता का नाम शंभू दयाल शुक्ला है, जो बेटे की उपलब्धि से बेहद खुश है. मां आशा शुक्ला भी बेटे की उपलब्धि से फूले नहीं समा रहीं.  

    मिग, जगुआर सहित कई विमानों को उड़ाने का अनुभव

    शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन हैं. शुभांशु ISRO के गगनयान मिशन के लिए चुने गए 4 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक है. शुभांशु एएन-32, जगुआर, हॉक, मिग-21, मिग-29 और एसयू-30 एमकेआई जैसे कई विमानों को उड़ा चुके हैं.  उनके पास 2000 घंटे की उड़ान का अनुभव है.  

    2024 में ग्रुप कैप्टन बनाए गए थे शुभांशु शुक्ला

    शुभांशु शुक्ला 2021 में गागरिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में अपना बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के लिए रूस गए. वापसी के बाद भी उन्‍होंने बेंगलुरु में स्थित अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण सुविधा में अपना प्रशिक्षण जारी रखा. 2024 में उन्हें IAF में ग्रुप कैप्टन के रूप में पदोन्नित दी गई. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.