Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»भूकंप से भारी तबाही, काबुल में 8 लोगों की मौत, उत्तर भारत में भी महसूस किए गए झटके…
    अंतर्राष्ट्रीय

    भूकंप से भारी तबाही, काबुल में 8 लोगों की मौत, उत्तर भारत में भी महसूस किए गए झटके…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तरी एवं पूर्वी अफगानिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार देर रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. जिससे काबुल में 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस किए गए.भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर था. इसके झटके अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से में महसूस किए गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस्लामाबाद, पेशावर, चित्राल, स्वात और शांगला के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

    भूकंप का केंद्र हिंदूकुश पर्वतमाला में था

    ‘यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर’ और ‘यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार, शुक्रवार के भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के कुंदुज शहर से लगभग 150 किलोमीटर (93 मील) पूर्व में हिंदूकुश पर्वतमाला में था.

    पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.3 थी

    पाकिस्तान के अधिकारियों ने भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई है. अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के कारण पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

    उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए

    दिल्ली, जम्मू कश्मीर, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत में कई स्थानों पर शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए. भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

    भूकंप की तीव्रता 5.9

    भूकंप की तीव्रता 5.9 थी. उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 36.398 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.878 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. उन्होंने बताया कि भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला Ethel ने मनाया 117वां जन्मदिन के बाद लंबी जिंदगी और खुशी का बताया सीक्रेट

    August 22, 2026

    ब्रिटेन में पकड़ा गया रूसी तेल टैंकर, भारतीय कैप्टन पर लगा आरोप, पत्नी रोकर बोली–पति को बनाया गया बलि का बकरा

    August 22, 2026

    आखिर कौन है यह 30 साल का नौजवान जिसने इस साल की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील, खरीदा 670 करोड़ का महल…

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.