Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ, गौ विज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • साबरमती मल्टीमॉडल हब आधुनिक भारत के एकीकृत परिवहन तंत्र का उत्कृष्ट उदाहरण : बी.के. शर्मा
    • जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    • कालूपुर रेलवे स्टेशन पर बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति से रूबरू हुए छत्तीसगढ़ के पत्रकार
    • स्मार्ट मीटर : बिजली मीटर के विकास का अगला स्वाभाविक कदम
    • कोचरब आश्रम: जहाँ बैरिस्टर मोहनदास से ‘महात्मा’ बनने की शुरू हुई यात्रा
    • Poonch में बादल फटने से 2 साल के मासूम समेत 10 की मौत, कई लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते क्रूड ऑयल में भारी तेजी, कीमत फिर से पहुंचा 90 डॉलर के पार
    व्यापार

    अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते क्रूड ऑयल में भारी तेजी, कीमत फिर से पहुंचा 90 डॉलर के पार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब दुनिया के तेल बाजार पर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई प्रभावित होती है, तो कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आ सकती है। वहीं, क्रूड ऑयल में हो रही लगातार तेजी के कारण भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। लेकिन अभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

    Crude Oil में तेज उछाल

    सोमवार को ब्रेंट क्रूड 2.69 डॉलर यानी करीब 4 फीसदी बढ़कर 90.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह 11 जून के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले सप्ताह भी ब्रेंट में 15.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी, जो अप्रैल के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त रही। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 2.19 डॉलर यानी 2.65 फीसदी चढ़कर 84.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह भी 12 जून के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

    20 जुलाई को Petrol Diesel के दाम

    क्रूड ऑयल की तेजी ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लेकिन भारत में अभी फ्यूल के दाम 25 मई के बाद स्थिर है।

    शहरपेट्रोल (rs /लीटर)डीजल (rs /लीटर)
    दिल्ली102.1295.20
    मुंबई111.2197.83
    कोलकाता113.5199.82
    चेन्नई107.7699.55
    जयपुर112.7697.75
    बेंगलुरु111.6899.56
    गुरुग्राम102.9795.64
    नोएडा101.9695.44
    लखनऊ101.8995.36
    पटना113.3799.36

    होर्मुज में जहाजों को रोका गया

    ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ईरानी नौसेना ने होर्मुज के असुरक्षित रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे चार जहाजों को रोका। चेतावनी के बावजूद आगे बढ़ने पर दो जहाज हादसों के बाद खराब हो गए, जबकि दो अन्य जहाज वापस लौट गए। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष सैन्य ठिकानों पर हमलों के अलावा पुलों, बिजली जैसी सुविधाओं और बंदरगाहों तक पहुंच गया है। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्प ने बताया कि शनिवार को हुए ईरानी हमले में उसकी एक ऑयल फैसिलिटी को भारी नुकसान पहुंचा।

    सिर्फ चीन के पास है क्रूड ऑयल का भंडार

    इधर ईरान के समर्थक हूंती विद्रोहियों ने भी लाल सागर में जहाजों की आवाजाही को प्रभावित किया है। वहीं, जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के अनुसार चीन को छोड़कर दुनिया में कच्चे तेल का भंडार रिकॉर्ड निचले स्तर पर है। ऐसे में अगर सप्लाई में कोई बड़ी रुकावट आती है तो बाजार के पास उससे निपटने के लिए बहुत कम विकल्प बचेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे?

    July 20, 2026

    फेसबुक डाउन: लॉगइन से लेकर वेबसाइट तक, ठप हुई सर्विस, यूजर्स को हो रही परेशानी

    July 20, 2026

    Portronics Pure Sound Pro X2 होम थिएटर सिस्टम लांच, कीमत और फीचर्स

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.