Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मराठी फिल्म ‘बायंगी : पाळायची नाही टाळायची!’ का हुआ अनाउंसमेंट
    • पैर की अंगुली में चोट, साई सुदर्शन सीरीज से बाहर
    • सूर्यग्रहण 12 अगस्त को, इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर
    • पाकिस्तान में Unknown Men का खौफ, खाना खाने के कुछ घंटों बाद मरा मिला लश्कर आतंकी
    • स्मार्ट मीटर बिजली कंपनियों को भेज रहा हेराफेरी की सूचना 
    • परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में 5 लाख गाड़कर भूला किसान, दीमक ने चबा डाले सारे नोट
    • संभल हिंसा: IB करेगा लुक आउट नोटिस जारी, मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा कसने की तैयारी
    • किराए पर ब्वॉयफ्रेंड बुलाने वाली लड़कियां को हैदराबाद पुलिस ने दी चेतावनी,खाली हो जाएगा बैंक खाता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारतीय शेयर बाजार में भारी तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार, जानिए इस तेजी के कारण
    व्यापार

    भारतीय शेयर बाजार में भारी तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार, जानिए इस तेजी के कारण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को भारी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 658 अंक की बढ़त के साथ 77,423.77 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 50 मिनट पर यह 1.06 फीसदी या 816 अंक की बढ़त के साथ 77,584 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.90 फीसदी या 216 अंक की बढ़त के साथ 24,201 पर ट्रेड करता दिखा।

    क्या है इस तेजी की वजह

    आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी

    आज के कारोबार में इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसे आईटी शेयर सबसे ज्यादा चमके। इसकी बड़ी वजह यह रही कि दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में बिकवाली के बाद पारंपरिक आईटी सेक्टर में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 9 फीसदी टूट गया। जापान का निक्की 4 फीसदी से ज्यादा और ताइवान वेटेड इंडेक्स भी 4 फीसदी से अधिक गिर गया। इन बाजारों में बड़ी संख्या में चिप और AI से जुड़ी कंपनियां लिस्ट हैं। वहीं, भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर सीधे निर्भर बड़ी लिस्टेड कंपनियों की संख्या कम है। ऐसे में वैश्विक AI सेक्टर में चल रही बिकवाली का असर भारतीय बाजार पर सीमित देखने को मिला।

    रुपये की मजबूती ने बढ़ाया भरोसा

    डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 95.70 पर पहुंच गया। पिछले तीन कारोबारी सत्रों से रुपये को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के संभावित हस्तक्षेप का भी सपोर्ट मिल रहा है। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, आने वाले दिनों में रुपये की चाल कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स, विदेशी निवेशकों के निवेश और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर निर्भर करेगी। निकट भविष्य में रुपया 95.50 से 96.25 के दायरे में रह सकता है।

    विदेशी निवेशकों ने फिर दिखाई दिलचस्पी

    मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में 755 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। इससे पहले लगातार चार कारोबारी सत्रों तक वे बिकवाली कर रहे थे। हालांकि, यह खरीदारी पिछले दिनों की बिकवाली के मुकाबले छोटी है, लेकिन विदेशी निवेशकों के फिर से खरीदारी करने से बाजार में सकारात्मक माहौल बना और निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

    अमेरिकी फेड के फैसले पर टिकी नजर

    आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व अपनी FOMC बैठक का नतीजा घोषित करेगा। बाजार को उम्मीद है कि इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, महंगाई और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता अभी भी बनी हुई है। ऐसे में फेड की टिप्पणी और आगे का रुख वैश्विक बाजारों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। निवेशक इसी वजह से उसके फैसले पर नजर बनाए हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण एशिया से सेशेल्स तक, भारत ने अपनी अंतरिक्ष कूटनीति का बढ़ाया दायरा

    August 7, 2026

    डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED के साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स

    August 6, 2026

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.