Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘मुझे उनसे कोई डील नहीं करनी’, ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को बताया समय की बर्बादी
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘मुझे उनसे कोई डील नहीं करनी’, ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को बताया समय की बर्बादी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ अंतरिम एग्रीमेंट खत्म हो गया है, लेकिन वह बातचीत जारी रखेंगे। जब सीजफायर के स्टेटस के बारे में पूछा गया तो ट्रंप ने जवाब दिया, “मेरे हिसाब से, यह खत्म हो गया है।”

    उन्होंने कहा, “उनके साथ डील करना बस टाइम वेस्ट करना है।” पाकिस्तान की मध्यस्थता में वॉशिंगटन और तेहरान के बीच हुए अंतरिम युद्धविराम समझौते का मकसद एक स्थायी समझौते के लिए बातचीत के वास्ते 60 दिन का समय देना था, लेकिन कतर में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत पिछले हफ्ते बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई और अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान पर नए हमले किए।

    ‘मैं उनसे कोई लेन-देन नहीं चाहता’

    तुर्की की राजधानी अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप ने कहा, “मेरे हिसाब से, यह खत्म हो चुका है। मैं उनसे कोई लेन-देन नहीं करना चाहता।” नाटो महासचिव मार्क रुटे के साथ मौजूद ट्रंप ने आगे कहा, “वे घटिया लोग हैं। वे बीमार मानसिकता वाले लोग हैं। उनकी अगुवाई बीमार मानसिकता वाले लोग ही करते हैं। जहां तक मेरी बात है, उनके साथ लेन-देन करना सिर्फ समय की बर्बादी है।”

    ईरान को तेल बेचने की इजाजत भी नहीं

    मंगलवार को अमेरिका ने ईरान को तेल बेचने की इजाजत देने वाला लाइसेंस भी रद कर दिया, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट में तीन टैंकरों पर हमले हुए थे। अमेरिका-ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते के तहत अमेरिकी ट्रेजरी ने 22 जून को एक सामान्य लाइसेंस जारी किया था, जिससे ईरान में बने कच्चे तेल, पेट्रोकेमिकल और पेट्रोलियम उत्पादों को 21 अगस्त तक बेचने की इजाजत मिली थी।

    मंगलवार को उस लाइसेंस को रद करते हुए, अमेरिका ने ईरान को किसी भी लेन-देन को समेटने के लिए 17 जुलाई तक का समय दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यमन में उतरने वाला था हूतियों से भरा ईरानी प्लेन, शुरू हो गए धुआंधार हमले

    July 14, 2026

    ‘ऑपरेशन नसर 2’ के तहत ईरान का जवाबी हमला, एक साथ दाग दी क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल

    July 14, 2026

    ‘ नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म’ , US-Iran तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.