Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेख
    • नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एशियन गेम्स की कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी से बात कर दी बधाई, कहा आपने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
    • रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की भेंट
    • सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
    • नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश को 51 दिन बाद भी दर्शकों का मिल रहा प्यार…
    • सेवा की कहानी: ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
    • सेवा की कहानी -बूंद-बूंद सहेजकर जल सुरक्षा की राह पर ‘मुल्ले’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़» “मैं आंकड़ों पर चर्चा के लिए आया हूं, गलतफहमियां मत फैलाए”, पूर्व CM भूपेश बघेल से बोले गृहमंत्री विजय शर्मा
    छत्तीसगढ़

     “मैं आंकड़ों पर चर्चा के लिए आया हूं, गलतफहमियां मत फैलाए”, पूर्व CM भूपेश बघेल से बोले गृहमंत्री विजय शर्मा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में पहली बार सत्ता और विपक्ष के प्रमुख नेता एक ही मंच पर खुली बहस हुई। सियासी बयानबाजी में खुली चुनौती के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने बैठकर पीएम आवास योजना पर खुली बहस की। दोनों नेताओं ने मुद्दे पर बेबाक अंदाज में सवाल जवाब दिए। खुली बहस में माहौल उस वक्त गरमा गया जब पूर्व सीएम ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के अनुसार 46 लाख आवास कहां बनाए गए। इस पर गृहमंत्री ने अपना गणित सुधारने की नसीहत दे डाली।

    Chhattisgarh Political News: कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 7 लाख मकान स्वीकृत

    भूपेश बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 7 लाख मकान स्वीकृत किए गए। इसके जवाब में विजय शर्मा ने ग्रोक से सही जानकारी लेने की बात कही। भूपेश बघेल ने कहा कि 2018 में 3 लाख 48 हजार 960 घर स्वीकृत हुए। 1 लाख 39 हजार मकान पूर्ण हुए। 2020-21 में 1 लाख 97 हजार 811 का लक्ष्य था। 1 लाख 22 हजार आवास पूरे हुए। कोरोना काल में किसी सरकार के पास पैसा नहीं था। 2022-23 में पोर्टल बंद कर दिया गया। हमने भारत सरकार से अपना पैसा मांगा, चिट्ठी लिखी गई। पत्राचार किया गया। 2011 की जनगणना के अनुसार 18 लाख आवास बचे थे। 6 लाख 97 हजार हमने स्वीकृत किए। ये आंकड़े पेश करने के दौरान विजय शर्मा ने मंच पर कहा कि एक बार गणना पूरी करिए। गणित सही होनी चाहिए।

    ढाई वर्ष में खर्च किए 16 हजार करोड़ : विजय शर्मा

    ओपन डिबेट में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- ये अच्छी परंपरा है, आमने-सामने होकर स्थिति और स्पष्ट हो। 17 लाख 75 हजार पूर्ण किए हैं, भारत सरकार की वेबसाइट में पूरे आंकड़े हैं। 2025-26 में छत्तीसगढ़ ने देश में सर्वाधिक पीएम आवास बनाए। पिछली सरकार में वित्तीय वर्ष की स्वीकृति में आवास पूर्ण नहीं हुए थे। 5 वर्ष में वित्तीय स्वीकृति 3,900 करोड़ की थी, 3 लाख आवास कांग्रेस सरकार ने पूर्ण किए, जबकि 16 हजार करोड़ भाजपा सरकार ने ढाई वर्ष में खर्च किए।

    जोरदार बहस से गरमाया माहौल

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की जानकारी से नाखुश पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आप जो आंकड़े बता रहे है, उनके अनुसार तो 46 लाख आवास बता रहे हैं। उपर से आपने योजना से जुटी साइट को भी बंद कर दिया था। इसका जवाब दें। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आंकड़ों पर चर्चा के लिए आया हूं, आप गलतफहमियां मत फैलाए, आप मुझे बताए कहीं कुछ बात होगी तो मिलकर ठीक करेंगे। छत्तीसगढ़ की भलाई के लिए काम करेंगे। रही बात पोर्टल के बंद होने की तो ये गलत है। कोरोना काल में भी पैसा आ रहा था। विषय पोर्टल का नहीं था, बल्कि भूपेश बघेल ने कहा था कि प्रधानमंत्री आवास है तो प्रधानमंत्री ही जाने। पूरी राशि हम अपनी तरफ से देंगे।

    कौन सच बोल रहा पत्रकार खुद खोज लेंगे: भूपेश बघेल

    भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र ने हमें राशि ही जारी नहीं की। पोर्टल बंद था। सही क्या था, पत्रकार खुद ही खोज लेंगे कि कौन सच बोल रहा है। 25 सितंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक 18 लाख मकान स्वीकृत किए गए।

    विजय शर्मा बोले- एआई से पूछ लीजिए

    विजय शर्मा- आपके मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिखा कि राशि नहीं मिल पाने की वजह से पीएम आवास नहीं बन पाए, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं। आपने कहा था कि प्रधानमंत्री का नाम है तो प्रधानमंत्री ही जाने। पोर्टल बंद था, ये कहना गलत था। ग्रोक से पूछिए, सच बताएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेख

    September 27, 2026

    नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण

    September 27, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एशियन गेम्स की कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी से बात कर दी बधाई, कहा आपने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

    September 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.