Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»‘मैंने दोनों को मार डाला’… पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से गला रेतकर हत्या, रातभर लाशों के पास बैठा रहा कातिल
    क्राइम

    ‘मैंने दोनों को मार डाला’… पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से गला रेतकर हत्या, रातभर लाशों के पास बैठा रहा कातिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर ग्रामीण के दूदू इलाके के बिचून गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी और आठ साल की मासूम बेटी की तलवार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। रूह कंपा देने वाली बात यह है कि हत्यारा पति पूरी रात अपनी पत्नी और मासूम बच्ची के खून से सने शवों के पास बैठा रहा। सुबह जब गांव के लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले, तब उसने खुद बाहर आकर ठंडे दिमाग से इस खौफनाक सच को कबूला।

    आधी रात को मची चीख-पुकार, फिर 7 घंटे का सन्नाटा

    वारदात बुधवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आरोपी पति और उसकी पत्नी के बीच पिछले दो महीनों से अनबन चल रही थी। बुधवार रात को विवाद इतना बढ़ा कि पति ने अपना आपा खो दिया। उसने घर में रखी तलवार निकाली और सो रही पत्नी व 8 साल की बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार शांत होने के बाद आरोपी घर से भागा नहीं। पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली यही है कि रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक वह कमरे में क्या कर रहा था? क्या वह पछतावे में था या किसी और बड़ी वारदात की फिराक में?

    ‘मैंने दोनों को मार डाला’… सुनकर ग्रामीणों के उड़े होश

    गुरुवार सुबह करीब 7 बजे जब ग्रामीण टहलने निकले, तो आरोपी घर के बाहर आया और बिना किसी शिकन के बोला, मैंने अपनी पत्नी और बेटी को मार डाला है। यह सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद 10 मिनट के भीतर मौखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

    घटनास्थल का मंजर देख कांप गई पुलिस

    जब पुलिस और प्रशासन की टीम घर के अंदर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देख अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। कमरे की दीवारों और फर्श पर चारों तरफ खून के धब्बे थे। मां और बेटी के शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े थे। मौके पर एएसपी शिवलाल बैरवा, डीएसपी दीपक खण्डेलवाल और एसडीएम बलवीर सिंह भारी जाब्ते के साथ पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए जयपुर से FSL की विशेष टीम बुलाई गई है। टीम ने मौके से हत्या में इस्तेमाल हथियार (तलवार) और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं।

    2 महीने की अनबन का खौफनाक अंत

    ग्रामीणों के अनुसार, दंपती के बीच पिछले दो महीनों से लगातार घरेलू विवाद चल रहा था। छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़े का अंजाम इतना वीभत्स होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। आरोपी ने न सिर्फ अपना घर उजाड़ा, बल्कि एक मासूम जान को भी बेरहमी से खत्म कर दिया।

    पुलिस ने दोनों शवों को दूदू उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह मानसिक रूप से बीमार है या उसने इस हत्याकांड को किसी सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी ‘पिता की हत्या

    August 23, 2026

    ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग

    August 22, 2026

    रेवाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर 3 युवकों पर चढाई कार… 2 ने मौके पर तोड़ा दम

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.