BREKING NEWSराष्ट्रीय

ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं IAS अनु गर्ग, नए वर्ष से संभालेंगी कार्यभार

भुवनेश्वर। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनु गर्ग को ओडिशा की नई मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह नए वर्ष से राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पद का कार्यभार संभालेंगी।इसी के साथ वह ओडिशा के मुख्य सचिव नियुक्ति पाने वाली पहली महिला आईएएस अधिकारी बन गई हैं।

वर्ष 1991 बैच की आईएएस अधिकारी अनु गर्ग वर्तमान मुख्य सचिव मनोज आहूजा का स्थान लेंगी, जिनका कार्यकाल आगामी 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कौन हैं अनु गर्ग?

अनु गर्ग ओडिशा प्रशासन की अनुभवी और भरोसेमंद अधिकारियों में गिनी जाती हैं। वे पहले ही राज्य की पहली महिला विकास आयुक्त रह चुकी हैं और अब पहली महिला मुख्य सचिव बनने का गौरव भी उन्हें प्राप्त हुआ है। अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों में काम किया है और शासन व विकास से जुड़े अनेक फैसलों में अहम भूमिका निभाई है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक निरंतरता और स्थिरता के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आने वाले समय में जब ओडिशा कई विकास योजनाओं और परियोजनाओं पर काम करने जा रहा है, तब एक अनुभवी अधिकारी का मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभालना सरकार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button