Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»IED के साथ पकड़े गए 3 आरोपियों के बारे में बड़ा खुलासा
    मुख्य समाचार

    IED के साथ पकड़े गए 3 आरोपियों के बारे में बड़ा खुलासा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़/तरनतारन: सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे आई.ई.डी. के साथ पकड़े 3 युवकों ने भीड़भाड़ वाली जगह पर धमाका करना था। आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव सरहाली निवासी लवप्रीत सिंह, तरनतारन के गांव देवबाथ निवासी जशनप्रीत सिंह और अमृतसर के गांव तरसिक्का निवासी प्रभजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि लवप्रीत और जसनप्रीत दोनों रिश्तेदार हैं।

    विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनैशनल के हेंडलरों को आरोपियों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों की भीड़ वाली जगह की फोटो और वीडियो भेजनी थी। सोमवार को आरोपियों ने भीड़ भाड़ वाली जगह की पहचान करनी थी। हेंडलरों के आदेश पर भीड़ भाड़ वाली जगह पर ब्लास्ट करना था।

    ऑप्रेशन सैल ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो जिलेटिन छड़ें, डैटोनेटर, ऊर्जा स्रोत, दूर से संचालित प्रणाली, पिस्तौल, मैगजीन और 5 कारतूस बरामद किए। यह हथियार पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान आतंकी सतनाम सत्ता उर्फ नौशेरा ने ड्रोन के जरिए अमृतसर में भेजे थे। वहीं, ऑप्रेशन सैल ने तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में जिला अदालत में पेश कर 6 दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने तीनों आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया।

    वहीं लवप्रीत सिंह और जशनप्रीत सिंह के परिजनों ने उन्हें बेगुनाह बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। तरनतारन के गांव सरहाली कलां निवासी लवप्रीत सिंह (19) पेंटर का काम करता है। लवप्रीत की माता राज कौर और पिता बिट्टू सिंह ने दावा किया कि उनके बेटे की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है। उधर, जशनप्रीत सिंह के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि जशनप्रीत पेंटर का काम करता है। दोनों के परिजनों ने बताया कि 2 दिन पहले जशनप्रीत और लवप्रीत सिंह यात्रा पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ससुर के कत्ल में फंसी बहू, पुलिस के हाथ लगा सबसे बड़ा सबूत

    September 9, 2026

    ओखला फेज-1 में कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर फटा, 1 की मौत, कई घायल

    September 9, 2026

    अमृता फडणवीस का इवेंट, ASI का नोटिस, विवाद में चंद्रपुर के ऐतिहासिक लालपेठ शिवलिंग का जीर्णोद्धार

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.