Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक खबर:500 रोहिंग्या मुसलमान की समंदर में डूबने से मौत,म्यांमार से भागकर आ रहे थे…
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
    • …क्षेत्रीय पार्टी टिकी नहीं रह पाती
    • टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी
    • 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
    • उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…
    • मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»अगर गलती से दिख जाए चंद्र ग्रहण तो कैसे दूर होगा उसका दोष? जानें महाउपाय सिर्फ एक क्लिक में
    धर्म आस्था

    अगर गलती से दिख जाए चंद्र ग्रहण तो कैसे दूर होगा उसका दोष? जानें महाउपाय सिर्फ एक क्लिक में

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज रात को साल का अखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो कि 09:58 पर शुरू होकर देर रात या फिर कहें 08 सितंबर 2025 को पूर्वाह्न 01:26 बजे खत्म होगा. हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण का घटित होना बेहद अशुभ घटना है. यही कारण है कि धर्मशास्त्र में चंद्र ग्रहण को न सिर्फ देखने बल्कि इस दौरान तमाम तरह के कार्यों को करने की मनाही भी है. सवाल उठता है कि यदि कोई व्यक्ति गलती से चंद्र ग्रहण देख ले तो इससे लगने वाले दोष से उसे किस प्रकार मुक्ति मिलेगी?  

    कब और कैसे लगता चंद्र ग्रहण दोष

    ज्योतिष के अनुसार जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है तो चंद्रमा का पूरा भाग या फिर आधा भाग ढक जाता है, जिसके कारण चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है. जिसे देखने पर अक्सर व्यक्ति को दोष लगता है. हालांकि यह दोष कई बार कुंडली में ग्रहों की स्थिति के कारण भी जीवन में बनता है. जिसके कारण व्यक्ति को जीवन में तमाम तरह के नकारात्मक फल प्राप्त होते हैं.

    यह दोष आदमी के व्यवहार से लेकर उसके करियर-कारोबार तक को प्रभावित करता है. ऐसे में सवाल उठता है कि मन का कारक कहलाने वाले चंद्र के ग्रहण का दोष कैसे दूर होता है? आइए चंद्र दोष को दूर करने के सरल सनातनी उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं.  

    जब गलती से दिख जाए चंद्र ग्रहण

    यदि भूलवश आज आपकी नजर चंद्र ग्रहण पर पड़ जाती है तो आपको इससे लगने वाले दोष से बचने के लिए विशेष रूप से राहु-केतु के मंत्रों ॐ रां राहवे नमः और ॐ कें केतवे नम: मंत्र का जप कम से कम एक माला या फिर अधिक से अधिक करते हुए चंद्र ग्रहण के दोष से मुक्ति पाने की कामना करना चाहिए. 

    चंद्र दोष के लिए करें ये महाउपाय

    राहु और केतु छाया ग्रहों के मंत्र जप के साथ आपको चंद्र ग्रहण के दोष को दूर करने के लिए चंद्रमा के मंत्र का भी जप करना चाहिए. चंद्रमा के मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम:’ या फिर ‘ॐ सों सोमाय नम:’ को रुद्राक्ष की माला से विशेष रूप से जप करना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से ग्रहण का दोष दूर हो जाता है. 

    चंद्र ग्रहण की मुक्ति दिलाएगी शिव साधना

    हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्रमा को अपने माथे पर धारण करने वाले शिव की विधि-विधान साधना करने पर चंद्रमा से जुड़ा किसी भी प्रकार का दोष हो दूर हो जाता है. ऐसे में यदि गलती से चंद्र ग्रहण दिख जाए तो उसकी समाप्ति के बाद स्नान-ध्यान करने के बाद भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं महामृत्युंजय मंत्र ‘ॐ त्र्यंबकम् यजामहे सुगंधिम् पुष्टिवर्द्धनम्. ऊर्वारुकमिव बंधनात, मृत्योर्मुक्षिय मामृतात्’ का रुद्राक्ष की माला से अधिक से अधिक जप करना चाहिए. भगवान शिव को पूजा में खीर का प्रसाद भोग भी लगाएं. 

    दान से दूर होगा चंद्र ग्रहण का दोष

    चंद्र ग्रहण के दोष से मुक्ति पाने के लिए दान को अति उत्तम उपाय बताया गया है. ऐसे में यदि आपको गलती से चंद्र ग्रहण का दोष लग जाए तो उसे दूर करने के लिए आपको ग्रहण के बाद यथा संभव राहु, केतु और चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं का विशेष रूप से दान करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि आपने भूलवश चंद्रग्रहण देखा है तभी इसका प्रायश्चित होगा. अगर आपने जानबूझकर चंद्र ग्रहण को देखने की कोशिश की है तो इसका प्राश्चित संभव नहीं होगा. ऐसी स्थिति में आपको चंद्र ग्रहण के दोष को झेलना ही पड़ेगा. 

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…

    July 16, 2026

    आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, शाम को लक्ष्मी पूजा, मुहूर्त और महत्व

    July 14, 2026

    छत के ऊपर भूलकर भी जंग लगा लोहा न रखें, घर में आ जाएगी दरिद्रता

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.