Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»बारिश में पार्टनर के साथ नहीं जा सकते बाहर तो घर में ही इस तरह करें एंजॉय, मोहब्बत पर चढ़ जाएगा मौसम का रंग
    लाइफस्टाइल

    बारिश में पार्टनर के साथ नहीं जा सकते बाहर तो घर में ही इस तरह करें एंजॉय, मोहब्बत पर चढ़ जाएगा मौसम का रंग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रसात का मौसम रोमांस के लिए परफेक्ट होता है. घर में होने पर खासतौर से मौसम का पूरा मजा लिया जा सकता है. बाहर झमाझम बारिश होती है तो पकौड़े और चाय की चुस्कियाां लेते हुए मौसम का लुत्फ लिया जा सकता है. अक्सर ही लोग बरसात के मौसम में घर से बाहर निकलना अवॉइड करते हैं और पार्टनर के साथ ही घर में समय बिताना चाहते हैं. ऐसे में यहां जानिए घर में ही किस तरह से मौसम का पूरा मजा लेते हुए मॉनसून डेट प्लान की जा सकती है. ये आइडिया यूनिक हैं और पार्टनर के साथ एग्जिक्यूट करने के लिए परफेक्ट भी हैं.

    रोमांटिक मॉनसून डेट आइडियाज

    बाल्कनी के सामने फूड डेट 

    बाहर झमाझम बारिश हो रही हो तो बाल्कनी में कुछ देर बैठना भी मुश्किल लगने लगता है. लेकिन, बालकनी का दरवाजा आमतौर पर कांच का होता है. ऐसे में बालकनी के सामने कुर्सी लगाकर बैठा जा सकता है. हाथ में चाय या कॉफी का कप लें, बाहर बारिश की बूंदों को गिरते हुए देखें और एकसाथ अपने पुराने दिनों को याद करें, एकदूसरे से प्यार का इजहार करें और आने वाले समय में कहां-कहां घूमना चाहते हैं इसका प्लान बनाएं. 

    भीग सकते हैं बारिश में 

    बाहर भीगने से हम अक्सर ही कतराते हैं क्योंकि गीले कपड़ों में सफर करना या घर आना अच्छा नहीं लगता है. लेकिन, अगर आप घर में हैं तो भीगना बुरा नहीं लगता. हां, हर बार भीगना थोड़ा मुश्किल है लेकिन कभी-कभी अपनी सारी चिंताओं को पीछे छोड़कर सिर्फ पार्टनर के साथ झमाझम बारिश में जरूर भीगना चाहिए. कुछ पका सकते हैं साथ में 

    पार्टनर के साथ कुछ पकाना भी एक लव लैंग्वेज है. बारिश हो रही हो तो ऐसे में खासतौर से इस कुकिंग डेट का मजा बढ़ जाता है. आप साथ में कुछ पकाते हैं तो छोटी मोटी झड़प भी हो जाती है जो प्यारभरी भी होती है और रिलेशनशिप में स्पार्क भी लाती है. मूवी डेट का प्लान 

    घर में ही अंधेरा करके, परदे खोलकर और टीवी चलाकर मूवी डेट का मजा लिया जा सकता है. आप साथ में कुछ खाने का रख सकते हैं और स्क्रीन के सामने सेटअप लगा सकते हैं. मौसम ठंडा तो होगा ही जिससे मूवी डेट (Movie Date) का मजा और बढ़ जाएगा. गाएं दिल खोलकर गाने 

    पार्टनर के साथ कैरिओके कर सकते हैं. एकसाथ गाने गाना प्यार और नजदीकी को बढ़ाता है. आप पार्टनर के साथ अपने मनपंसद गाने गुनगुना सकते हैं, दिल खोलकर गा सकते हैं और एकसाथ डांस भी कर सकते हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तेल-चाय गिरने से खराब हुआ पसंदीदा कपड़ा? दाग देखते ही अपनाएं ये आसान तरीका

    September 18, 2026

    आप तीज पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे, तो ज्वेलरी की लेयरिंग पर दें खास ध्यान…

    September 8, 2026

    चेहरे के दाग-धब्बे कर रहे हैं परेशान? गुड़हल के फूल से बनाएं ये होममेड फेसपैक

    September 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.