Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»फोन की स्पीड करनी है तेज तो आज ही कर लें ये 5 काम…
    तकनीकी

    फोन की स्पीड करनी है तेज तो आज ही कर लें ये 5 काम…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जब स्मार्टफोन थोड़ा पुराना हो जाता है तो इसकी स्पीड स्लो हो जाती है. कई लोग स्टोरेज की कमी को इसके पीछे का कारण समझ लेते हैं तो कुछ को लगता है कि फोन पुराना होने पर स्पीड स्लो हो जाना नॉर्मल है. असल में हमेशा ऐसा नहीं होता है. फोन में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका ध्यान रखने पर आपका फोन सुपरफास्ट चलेगा. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फोन को सुपरफास्ट बनाने के लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए.

    सॉफ्टवेयर और ऐप्स को रखें अपडेटेड

    हमेशा अपने फोन के सॉफ्टवेयर और ऐप्स को अपडेटेड रखें. इससे फोन की परफॉर्मेंस स्मूद होती है और बैटरी लाइफ भी बेहतर होती है. फोन को अपडेट न करने से इसमें साइबर अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है.

    यूज न होने वाले फीचर्स को कर दें डिसेबल

    आमतौर पर ब्लूटूथ और लाइव लोकेशन जैसे फीचर्स ऑन ही रहते हैं. अगर आपको इनकी जरूरत नहीं है तो यूज के बाद इन्हें डिसेबल कर दें. इससे फोन की बैटरी भी बचेगी और बाकी रिसोर्सेस पर भी लोड कम होगा, जिससे फोन एकदम स्मूद चलने लगेगा.

    स्टोरेज का रखें ध्यान

    स्टोरेज फुल होने पर फोन की स्पीड स्लो होना पक्का है. इसलिए अगर आपके फोन में स्टोरेज फुल हो गई है तो आप अनयूज्ड ऐप्स को हटा सकते हैं. इसी तरह पुरानी या डुप्लिकेट फोटो-वीडियो और दूसरी फाइल्स को डिलीट कर स्टोरेज खाली कर सकते हैं. 

    फोन को करें रिस्टार्ट

    अगर आपको लगता है कि फोन चलते-चलते अचानक स्लो हो गया और बाकी दिनों की तुलना में स्लो चल रहा है तो इसे रिस्टार्ट करें. ऐसा करने से टेंपरेरी बग्स फिक्स हो जाते हैं और बैकग्राउंड एक्टिविटीज भी बंद हो जाती है. इससे रिस्टार्ट होने पर फोन की स्पीड बढ़ जाएगी.

    फैक्ट्री सेटिंग है आखिरी ऑप्शन

    अगर ऊपर दिए गए तरीके में से कोई भी काम नहीं कर रहा है तो फैक्ट्री रीसेट आखिरी ऑप्शन है. इसमें फोन में स्टोर सारी सेटिंग्स और फाइल्स डिलीट हो जाती है और आपको एकदम नया फोन देखने को मिलेगा. ध्यान रहे कि फैक्ट्री रीसेट में सारा डेटा उड़ जाएगा, इसलिए पहले ही बैकअप ले लें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आईफोन 17 और गैलेक्सी S25 पर धमाकेदार ऑफर

    May 5, 2026

    चाहिए एक्स्ट्रा DATA? देखें Airtel के डेटा प्लान्स

    May 4, 2026

    Vi ने बदला 99 रुपये वाला प्लान

    May 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.