Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आप तीज पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे, तो ज्वेलरी की लेयरिंग पर दें खास ध्यान…
    • पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता
    • हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
    • निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
    • समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज
    • एजुकेशन किट वितरण- उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी सौगात, कॉलेजों में विशाल डोम निर्माण की घोषणा
    • स्टेट पावर कंपनीज-छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को हराकर जीता 48वीं अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड टेबल टेनिस खिताब
    • राज्यपाल श्री डेका ने न्यायाधिपति श्री कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»आप तीज पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे, तो ज्वेलरी की लेयरिंग पर दें खास ध्यान…
    लाइफस्टाइल

    आप तीज पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे, तो ज्वेलरी की लेयरिंग पर दें खास ध्यान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तीज का त्योहार आते ही महिलाओं के बीच साड़ी, मेहंदी, चूड़ियों और ज्वेलरी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। खासकर अगर आप तीज के मौके पर साड़ी पहनने वाली हैं, तो सिर्फ खूबसूरत साड़ी चुनना ही काफी नहीं है। आपके पूरे लुक को खास बनाने में ज्वेलरी का चुनाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सही नेकलेस, झुमके, चूड़ियां और मांग टीका आपकी साधारण साड़ी को भी फेस्टिव और रॉयल लुक दे सकते हैं।

    अगर इस बार आप तीज पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ एलिगेंट और स्टाइलिश भी लगे, तो ज्वेलरी की लेयरिंग पर खास ध्यान दें। मौजूदा फेस्टिव फैशन कवरेज में भी पारंपरिक ज्वेलरी को कंटेम्परी स्टाइलिंग के साथ पहनने का चलन दिखाई दे रहा है। 

    लेकिन हर साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी पहनना जरूरी नहीं है। अगर आपकी साड़ी पहले से ही हेवी जेरी, एम्ब्रायडरी या स्टेटमेंट बार्डर वाली है, तो ज्वेलरी को थोड़ा संतुलन रखना ज्यादा एलिगेंट नजर आ सकता है। वहीं प्लेन या लाइटवेट साड़ी के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी आपके लुक को इंस्टेंटली फेस्टिव बना सकती है।तो अगर आप सोच रही हैं कि तीज के दिन साड़ी के साथ कैसी ज्वेलरी पहनें, तो इन 7 काॅम्बिनेशन में से अपनी साड़ी, ब्लाउज और निजी स्टाइल के हिसाब से कोई भी लुक चुन सकती हैं।

    हरी साड़ी और गोल्ड की ज्वेलरी
     

    • तीज के लिए ग्रीन साड़ी सबसे क्लासिक विकल्प में से एक है। इसके साथ पारंपरिक गोल्ड टोन ज्वेलरी बेहद खूबसूरत लगती है।
    • आप ग्रीन सिल्क, बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ गोल्ड चोकर, छोटे झुमके और मैचिंग चूड़ियां पहन सकती हैं।
    • अगर साड़ी का बॉर्डर गोल्डन है तो ज्वेलरी का गोल्ड टोन उसी से कॉर्डिनेट करें।
    • इस लुक में बहुत ज्यादा ज्वेलरी लेयरिंग करने के बजाय एक स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स काफी रहेंगे।
    Hartalika Teej 2026 Fashion Wear 7 Jewellery Combinations With Your Saree for a Gorgeous Look

    साड़ी के साथ ज्वेलरी – फोटो : A

    लाल साड़ी और कुंदन ज्वेलरी

    • अगर आपकी तीज साड़ी लाल या मैरून रंग की है, तो कुंदन ज्वेलरी उसे इंस्टेंटली शाही रूप दे सकती है।
    • लाल साड़ी के साथ सफेद कुंदन स्टोन वाला चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका पारंपरिक तथा फेस्टिव दोनों अनुभव देता है।
    • अगर नेकलेस हैवी है, तो इयररिंग्स को मीडियम साइज में रखें। इससे चेहरे पर ज्वेलरी का फोकस बना रहेगा और लुक ओवरडन नहीं लगेगा।

    गुलाबी साड़ी और पर्ल ज्वेलरी
     

    • अगर आप तीज पर नरम और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो गुलाबी साड़ी के साथ पर्ल ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं।
    • पेस्टल गुलाबी, ब्लश पिंक, या रानी पिंक साड़ी के साथ पर्ल चोकर, पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स और छोटी पर्ल चूड़ियां एक सॉफिस्टिकेटेड लुक देते हैं।
    • यह संयोजन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा है जिन्हें भारी पारंपरिक ज्वेलरी की बजाय ग्रेसफुल लुक पसंद है।
    Hartalika Teej 2026 Fashion Wear 7 Jewellery Combinations With Your Saree for a Gorgeous Look

    साड़ी के साथ ज्वेलरी – फोटो : A

    बनारसी साड़ी और पोलकी ज्वेलरी

    • बनारसी साड़ी खुद ही रिच और फेस्टिव दिखाई देती है। इसलिए इसके साथ पोलकी ज्वेलरी का संयोजन बेहद शाही लग सकता है।
    • अगर आपकी बनारसी साड़ी में गोल्ड जरी है तो अनकट पोलकी स्टाइल नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स चुनें।
    • लेकिन यहां एक बात ध्यान रखें, बनारसी साड़ी और हैवी ज्वेलरी दोनों ही स्टेटमेंट पीस है। इसलिए बहुत ज्यादा लेयर्स पहनने से बचें।

    पीली साड़ी और टेंपल ज्वेलरी

    • पीली या मस्टर्ड साड़ी के साथ टेंपल ज्वेलरी एक पारंपरिक और ग्रेसफुल विकल्प है।
    • आप टेंपल स्टाइल नेकलेस के साथ लक्ष्मी डिजाइन इयररिंग्स या छोटे टेंपल झुमका पहन सकती है।
    • अगर साड़ी सिल्क फैब्रिक की है तो यह काॅम्बिनेशन और भी शानदार लगेगा। 
    • मंदिर ज्वेलरी की खासियत यह है कि यह फेस्टिव लुक को पारंपरिक कैरेक्टर देती है, इसलिए पूजा या पारिवारिक आयोजन के लिए यह स्टाइल खास तौर पर अच्छा विकल्प हो सकता है।
    Hartalika Teej 2026 Fashion Wear 7 Jewellery Combinations With Your Saree for a Gorgeous Look

    साड़ी के साथ ज्वेलरी – फोटो : A

    सफेद या क्रीम साड़ी और हरा स्टोन ज्वेलरी
     

    • अगर आपकी साड़ी क्रीम, आफ व्हाइट या आइवरी शेड की है, तो हरे स्टोन ज्वेलरी से काॅन्ट्रास्ट बनाया जा सकता है।
    • इमरेल्ड टोन नेकलेस, हरा स्टोन का नेकलेस और ग्रीन चूड़ियां इस तरह की साड़ी को वाइब्रेट बना सकते हैं।
    • यह लुक उन महिलाओं के लिए खास है जो पारंपरिक रंग के साथ थोड़ा खूबसूरत टच चाहती हैं।

    तीज पर ज्वेलरी पहनते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान

    1. साड़ी के रंग को समझें
    हर साड़ी के साथ एक ही रंग की ज्वेलरी अच्छी नहीं लगती। ग्रीन के साथ गोल्ड, लाल के साथ कुंदन और पेस्टल शेड्स के साथ पर्ल जैसे काॅम्बिनेशन आसान शुरुआती पाइंट हैं।

    2. हैवी साड़ी के साथ ज्वेलरी में थोड़ा संतुलन रखें 

    अगर साड़ी पर आलरेडी हैवी जरी या कढ़ाई है तो बहुत भारी नेकलेस और इयररिंग्स साथ पहनने की जरूरत नहीं है।

    3. एक हीरो पीस चुनें

    अगर आप माडर्न और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो नेकलेस, इयररिंग्स या मांगटीके में से किसी एक को स्टेटमेंट पीस बनाएं। इससे पूरा लुक ज्यादा पाॅलिश्ड नजर आ सकता है।

    4. चूड़ियों को नजरअंदाज न करें

    तीज के फेस्टिव लुक में चूड़ियां पूरे आउटफिट को पारंपरिक फिनिशिंग दे सकती हैं। हरे और लाल कांच की चूड़ियों को साड़ी के रंग के हिसाब से मिक्स और मैच किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चेहरे के दाग-धब्बे कर रहे हैं परेशान? गुड़हल के फूल से बनाएं ये होममेड फेसपैक

    September 4, 2026

    PCSK9 कोलेस्ट्रॉल की आम दवाओं से कैसे अलग, किस तरह करती है काम?

    August 28, 2026

    फूड कॉर्नर: इस वीकेंड घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ का पारंपरिक और टेस्टी नाश्ता ‘फरा’

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.