Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कडप्पा जिले में COVID-19 के मामले फिर से आए सामने,2 मौतें, 8 एक्टिव केस, कोविड गाइडलाइंस लागू करने की तैयारी…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
    • आज का राशिफल:ग्रह गोचर से कन्या एवं तुला वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का भविष्यफल
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»500 और 1000 के पुराने नोट, कई बैग में भरे मिले 3.5 करोड़ रुपये; जखीरा देख पुलिस के होश उड़े
    क्राइम

    500 और 1000 के पुराने नोट, कई बैग में भरे मिले 3.5 करोड़ रुपये; जखीरा देख पुलिस के होश उड़े

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय राजधानी में पिछले नौ साल से चल रहे अवैध कारोबार का दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। इसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। सवाल उठ रहा है कि नोटबंदी के दौरान जिस करेंसी को सरकार ने अवैध घोषित कर दिया, उसका कारोबार इतने बड़े पैमाने पर कैसे चल रहा था? बहरहाल, इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से साढ़े तीन करोड़ मूल्य के 1000 और 500 के नोटों से भरा बैग मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस गिरोह में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए आरोपियों से सख्त पूछताछ जारी है।

    दरअसल, केंद्र सरकार ने साल 2016 में विमुद्रीकरण की घोषणा की थी। इसके तहत आठ नवंबर 2016 को केंद्र सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया था। विमुद्रीकरण कानून के तहत बंद हो चुके नोटों को अपने पास रखना, खरीदना, बेचना या इनके जरिए किसी भी तरह का लेन-देन करना कानूनन अपराध है। इसमें कड़े दंड का प्रावधान है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर चार के पास छापेमारी की गई, जहां चार लोगों को अवैध करेंसी के साथ मौके पर ही दबोचा गया।

    क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपियों के पास से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मूल्य के 1000 और 500 के नोट बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी इस पुरानी करेंसी को खरीदने या बेचने का कोई ठोस कारण या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी , आपराधिक साजिश और नोटबंदी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों आरोपियों की पहचान हर्ष, टेक चंद, लक्ष्य, और विपिन कुमार के रूप में हुई है।

    क्राइम ब्रांच ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर यह छापेमारी की गई। सूत्र ने इस अवैध कारोबार के संबंध में पुख्ता सूचना दी थी। क्राइम ब्रांच का कहना है कि पुराने नोटों की भारी मात्रा में खरीद-फरोख्त की जा रही थी। जब क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की एक विशेष टीम ने शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 के पास जाल बिछाया तो आरोपी शिकंजे में फंसे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी के दौरान, पुलिस को उनके पास से एक बैग मिला। जब बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें 500 और 1000 मूल्यवर्ग के बंद हो चुके नोटों का एक जखीरा मिला। गिनती करने पर इन नोटों की कुल कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये पाई गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम

    July 11, 2026

    जालंधर में प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी

    July 11, 2026

    “मैंने सबका सफाया कर दिया”, पॉक्सो केस के आरोपी ने की नाबालिग पीड़िता और उसकी मां समेत 6 लोगों की हत्या

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.