Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
    • वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में
    • ऑर्डर देने जा रहा था डिलीवरी ब्वॉय  की सड़क हादसे में चली गई जान 
    • वडोदरा रिंग रोड का पहला फेज पूरा, ट्रैफिक से मिली राहत
    • सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी
    • पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़
    • लड़कियों के स्कूल-हॉस्टल की सुरक्षा पर सख्ती, बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह बैन
    • लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, 6 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»महिला मित्र और उसके कजिन के साथ अवैध संबंध, विरोध करने पर प्रेमी साथ मिलकर पति की करदी हत्या
    राष्ट्रीय

    महिला मित्र और उसके कजिन के साथ अवैध संबंध, विरोध करने पर प्रेमी साथ मिलकर पति की करदी हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ओडिशा के जाजपुर जिले में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का विरोध करने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह मामला जाजपुर जिले का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी समेत 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने इस हत्या को अंजाम देने के लिए हथियार सप्लाई किए थे।

    6 अप्रैल को दिया घटना को अंजाम

    जानकारी के अनुसार यह घटना 6 अप्रैल की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सौम्य सागर सामल के रूप में हुई है। करीब 18 महीने पहले सौम्य की शादी सुभाश्री बेहरा उर्फ सीमा से हुई थी, जो कि लव मैरिज थी। सीमा शादी के समय एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और प्रीति प्रवा प्रियदर्शिनी खिलार नामक एक महीला के साथ वह रिलेशनशिप में थी। सीमा का प्रीति के घर अक्सर जाना-आना था और इसी दौरान उसकी मुलाकात मुख्य आरोपी और प्रीति के कजिन तपस कुमार खिलार से हुई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

    पति ने किया अवैध संबंधों का विरोध तो ले ली जान

    शादी के बाद भी सीमा ने कथित तौर पर प्रीति और तपस के साथ संबंध जारी रखे। वह अपने पति को बिना बताए अक्सर तपस के साथ अलग-अलग जगहों पर भी जाती थी। तपस के कहने पर प्रीति ने अपने पति सौम्य को तलाक देने की भी कोशिश की लेकिन सौम्य ने उसकी बात नहीं मानी। कुछ ही दिनों में सौम्य को पता चला कि सीमा के प्रीति और तपस दोनों के साथ ही अवैध संबंध है। उसने इसका विरोध किया और तीनों से इस रिश्तें को खत्म करने के लिए कहा।

    49000 रुपये में खरीदी बंदूक

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च को सौम्य की मुख्य आरोपी तपस के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद तपस ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। इसके बाद तपस ने सुंदरगढ़ जिले के रहे वाले सूरज सिंह (27) और अंकित ठाकुर (27) से एक देसी बंदूक की व्यवस्था की और उसे चलाने की ट्रेनिंग भी ली। यह बंदूक खरीदने के लिए प्रीति ने तपस को 49000 रुपये दिए थे। इसके बाद सीमा और प्रीति से मिली जानकारी के अनुसार तपस ने सौम्य का पीछा किया।

    पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

    6 अप्रैल की रात जब सौम्य अपनी चिकन की दुकान बंद करके घर वापस लौट रहा था तभी तपस ने उस पर गोली चला दी। इसके बाद गंभीर हालत में सौम्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जाजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक यशप्रताप श्रीमल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी तपस और हथियार सप्लायर सूरज सिंह व अंकित ठाकुर को राउरकेला से पकड़ा गया है। फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी

    April 14, 2026

    पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़

    April 14, 2026

    एशिया की सबसे लंबी सडक़ सुरंग में महज 300 मीटर बची है खुदाई

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.