Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»दिल्ली में दिनदहाड़े कत्ल,  युवक को 5 लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, ताबड़तोड़ चाकू मारकर की हत्या
    क्राइम

    दिल्ली में दिनदहाड़े कत्ल,  युवक को 5 लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, ताबड़तोड़ चाकू मारकर की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: देश की राजधानी में लोग कितने सुरक्षित हैं, इसका अंदाजा हत्या की एक वारदात से लगाया जा सकता है, जिसमें दिनदहाड़े आरोपियों ने एक शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारकर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है और एक दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी फरार हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस और राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    दिनहाड़े चाकू गोदकर शख्स को मारने का यह अपराध दिल्ली के मंगोलपुरी में बुधवार शाम के उजाले में हुआ है। चार से पांच की गैंग में आए लोगों ने यहां एक 25 साल के शख्स की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हमलावरों से बचने के लिए पीड़ित चीखता रहा, चिल्लाता रहा, लोगों से मदद की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी ने भी उसे नहीं बचाया। इस शख्स पर चाकू बरसा रहे हमलावरों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं था और वो सबके सामने उस शख्स को चाकू से छलनी करते रहे।

    घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन…

    घटना का सीसीटीवी फुटेज हिला देने वाला है। आसपास कई लोग मौजूद हैं, लेकिन कोई भी मदद की भीख मांगते शख्स को बचाने के लिए तैयार नहीं है। मरने वाले का नाम आकाश है। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि चार से पांच लोग आकाश के पीछे दौड़ते हुए उसे चाकू मार रहे हैं और आकाश मदद की गुहार लगाते हुए यहां-वहां भाग रहा है। इस बीच वह एक घर में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन मकान के बाहर खड़ा शख्स जल्दी से अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लेता है। आकाश गेट को जोर से पकड़ लेता है और पीछे-पीछे वहां आए हमलावर उस पर लगातार चाकू से वार करते रहते हैं। जब हमलावर इस बात से संतुष्ट हो जाते हैं कि उन्होंने आकाश को चाकू से छलनी कर दिया है तो वह वहां से भाग निकलते हैं। इस बीच एक बुजुर्ग घर से डंडा लेकर वहां पहुंचता है, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके होते हैं।

    अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं आरोपी

    पीड़ित आकाश मंगोलपुरी का ही रहने वाला था। वह ठेले पर सामान बेचकर गुजारा करता था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमले की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए कोशिशें की जा रही हैं। बता दें कि दिल्ली की कानून व्यवस्था पहले ही सवालों के घेरे में है। ऐसे में दिनदहाड़े युवक की मौत के बाद दिल्ली पुलिस पर एक बार फिर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक दिन पहले ही नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के सादतपुर में पड़ोसी को उधार दिए 50 हजार रुपए वापस लेने पहुंचे विपिन कुमार की पड़ोसी ने पेंचकस मारकर हत्या कर दी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.