Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»गोरखपुर में IAS दूल्हा निकला फर्जी ,15 लाख लेकर रचाई शादी, दुल्हन को गोवा ले जाकर बेचने की थी साजिश…
    क्राइम

    गोरखपुर में IAS दूल्हा निकला फर्जी ,15 लाख लेकर रचाई शादी, दुल्हन को गोवा ले जाकर बेचने की थी साजिश…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश – गोरखपुर का एक परिवार मैट्रिमोनी साइट के जरिए ठगी का शिकार हो गया. प्रदेश के इटावा जिले के रहने वाले एक युवक ने खुद को IAS अफसर बताकर 11 मार्च को परिवार की बेटी से शादी कर ली. उसने सगाई नहीं करने के नाम पर लड़की के परिवार से 15 लाख रुपये भी लिए गए, साथ ही शादी का कुल खर्च करीब 30 लाख रुपये आया.

    आरोपी खुद को IAS अधिकारी बताकर पहले भी दो शादी कर चुका है. यह उसकी तीसरी शादी थी. फिलहाल, वह अपने परिवार के साथ फरार है. पुलिस ने फर्जी IAS और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. गनीमत रही कि युवती समय रहते आरोपियों के चंगुल से आजाद हो गई, नहीं तो उसे बेचने की फिराक में था.  

    गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में रहने वाले लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे अपनी बेटी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे. निषाद विवाह ग्रुप के जरिए उन्हें प्रीतम कुमार निषाद का बायोडाटा मिला. प्रीतम इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के लुधियात मोहल्ले का रहने वाला है और खुद को शिवपाल सिंह निषाद का बेटा बताता है.

    लड़की पक्ष ने बताया कि प्रीतम कुमार निषाद से संपर्क करने पर उसने खुद को IAS अधिकारी बताया और माणिकपुर में पदस्थ होने की बात कही. भरोसा दिलाने के लिए उसने न्यूज चैनल को दिए कथित इंटरव्यू, ऑफिस और कुछ नेताओं के साथ अपनी फोटो-वीडियो भेजे. 

    बातचीत के दौरान फर्जी IAS प्रीतम ने कहा कि वह बिना दहेज के शादी करेगा, लेकिन लड़की पसंद आनी चाहिए. परिवार उसके झांसे में आ गया और रिश्ता तय कर दिया. सगाई से तीन दिन पहले आरोपी प्रीतम ने खर्च के नाम पर लड़की पक्ष से 15 लाख रुपये की मांग कर दी. साथ ही साफ कर दिया कि अगर,  पैसे नहीं दिए तो वह शादी नहीं करेगा. बेटी को विदा करने के सपने सजाकर बैठे परिवार ने मजबूरी में सगाई के दिन 10 लाख रुपये नकद आरोपी प्रीतम को दिए. बाकी 5 लाख शादी के दिन तिलक में दिए गए.

    12 मार्च को दुल्हन की विदाई के बाद शादी में आए एक व्यक्ति ने लड़की पक्ष को बताया कि उनका दामाद प्रीतम आईएएस नहीं है, उसने फर्जी अफसर बनकर शादी की है. इसके बाद परिजन उसके बताए गए पते पर पहुंचे, जहां एक छोटे से कमरे में उनकी बेटी मिली, जबकि आरोपी प्रीतम और उसकी बहन मौके से फरार हो गए. 

    इधर, दुल्हन ने घर लौटने के बाद परिजनों को जो बताया उसे सुनकर उनके होश उड़ गए. उसने कहा कि रास्ते में आरोपी प्रीतम उसे गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था. पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी एक शातिर जालसाज है, जो फर्जी पद और दस्तावेजों के जरिए लड़कियों और उनके परिवार को अपना शिकार बना रहा है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम

    July 11, 2026

    जालंधर में प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी

    July 11, 2026

    “मैंने सबका सफाया कर दिया”, पॉक्सो केस के आरोपी ने की नाबालिग पीड़िता और उसकी मां समेत 6 लोगों की हत्या

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.