Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रिंग में विरोधियों को धूल चटाने वाली बॉक्सर नूपुर श्योराण ने रैंप वॉक में बिखेरा जलवा…
    • कैश कांड, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा
    • मिडिल ईस्ट में ड्रैगन के फंसे 270 अरब डॉलर ने उड़ाई चिनफिंग की नींद, कब तक ईरान का साथ देगा चीन?
    • खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम…
    • अब बिना बैंक अकाउंट के भी बच्चे कर सकेंगे UPI पेमेंट
    • मोहिनी एकादशी 2026 कब मनाई जाएगी? 
    • पति ने GPS डिवाइस से पत्नी को किया ट्रैक, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा… थाने तक पहुंचा हाई वोल्टेज ड्रामा
    • भारतीय शेयर बाजार में तेजी, रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे अधिक उछाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बिल्डर आत्महत्या मामले में NCB के जोनल डायरेक्टर समेत कई अधिकारियों पर FIR, मृतक की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
    मुख्य समाचार

    बिल्डर आत्महत्या मामले में NCB के जोनल डायरेक्टर समेत कई अधिकारियों पर FIR, मृतक की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mumbai News : नवी मुंबई में बिल्डर गुरुनाथ चिचकर की आत्महत्या मामले में NCB के अमित घावटे समेत कई अधिकारियों पर FIR दर्ज हुई. पत्नी ने 15 करोड़ वसूली और धमकी के गंभीर आरोप लगाए.

    नवी मुंबई के बेलापुर स्थित प्रसिद्ध बिल्डर गुरुनाथ चिचकर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर अमित घावटे और उनकी टीम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. NRI सागरी पुलिस स्टेशन में यह FIR मृतक की पत्नी डॉ. किरण गुरुनाथ चिचकर (56) के लिखित बयान के आधार पर दर्ज की गई है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 308(3) (जबरन वसूली), 352, 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है.

    डॉ. किरण चिचकर ने अपने बयान में बताया कि घटना की शुरुआत 2 फरवरी 2025 को हुई, जब NCB अधिकारी आकाश मलिक 15-20 लोगों की टीम के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के उनके घर पहुंचे. उस समय वे घर पर नहीं थे. आरोप है कि अधिकारियों ने घर के नौकर को पीटा, उसका फोन छीन लिया और जबरन घर की तलाशी ली. इस दौरान टीम ने बिना किसी जब्ती सूची (पंचनामा) के घर से 2 लाख रुपये नकद, कीमती घड़ियां और जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट और बैंक स्टेटमेंट जब्त कर लिए.

    घावटे ने संपत्ति कुर्क करने की दी धमकी- डॉ. किरण

    शिकायत के अनुसार, जोनल डायरेक्टर अमित घावटे ने गुरुनाथ चिचकर को मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया. डॉ. किरण का आरोप है कि घावटे ने उनके पति को धमकी दी थी कि यदि वे अपने बच्चों का नाम केस से हटवाना चाहते हैं, तो उन्हें 10 से 15 करोड़ रुपये देने होंगे. पैसे न देने पर पूरे परिवार को झूठे ड्रग्स केस में फंसाकर जेल भेजने और संपत्ति कुर्क करने की धमकी दी गई थी.

    पीड़िता ने केवल NCB ही नहीं, बल्कि ANC (एंटी नार्कोटिक्स सेल) बेलापुर के वरिष्ठ अधिकारी संदीप निगड़े पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. बयान के मुताबिक, निगड़े ने बिल्डर के ऑफिस आकर सबके सामने उन्हें गाली-गलौज की और पैसों की मांग की. उन्होंने धमकी दी थी कि पैसे लाओ या बच्चों को हाजिर करो, वरना तुम्हें और तुम्हारी पत्नी को जेल में डाल देंगे.

    धमकियों से मानसिक दबाव में थे पति- किरण

    डॉक्टर किरण ने आरोप लगाया कि लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना के कारण गुरुनाथ चिचकर गहरे मानसिक दबाव में थे. इसी तनाव के चलते 21 अप्रैल को उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. आखिरकार, 25 अप्रैल 2025 को उन्होंने अपने कार्यालय में सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन अधिकारियों के नाम लिखे हैं जो उन्हें परेशान कर रहे थे.

    डॉ. किरण ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने आत्महत्या से पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को भी शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली. अब पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    इस मामले में अब तक हो चुकी है 9 गिरफ्तारियां- घावटे 

    NCB के जोनल डायरेक्टर अमित घावटे ने बताया कि एनसीबी (NCB) मुंबई ने जनवरी 2025 में बेलापुर से कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए थे, जिसके बाद जुलाई 2025 में एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई थी. इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना नवीन गुरुनाथ चिचकर था, जिसे मलेशिया से प्रत्यर्पित (Deport) कर गिरफ्तार किया गया.

    उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में अब तक कुल 09 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं. आरोपी उदय गवांडे को पारिवारिक आधार पर 2 महीने की अंतरिम जमानत मिलने के अलावा, इस मामले में अब तक किसी भी अन्य आरोपी को जमानत नहीं मिली है. इस कार्रवाई के जरिए एनसीबी मुंबई ने चिचकर द्वारा चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पूरी तरह से भंडाफोड़ कर दिया है.

    आगे कहा कि मामले की वित्तीय जांच के दौरान चिचकर की 10.6 करोड़ मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज (Freezed) कर दिया गया है. संपत्ति फ्रीज करने के इस आदेश की पुष्टि साफेमा (SAFEMA) मुंबई द्वारा भी कर दी गई है. एनसीबी मुंबई का स्पष्ट कहना है कि इस पूरी अदालती और जांच प्रक्रिया में कानून का पालन किया गया है और किसी भी प्रकार की कोई अवैध कार्रवाई नहीं की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम…

    April 10, 2026

    पति ने GPS डिवाइस से पत्नी को किया ट्रैक, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा… थाने तक पहुंचा हाई वोल्टेज ड्रामा

    April 10, 2026

    बेटे का जन्मदिन मनाने दिल्ली से निकलीं दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत…

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.