Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»मौसम विभाग के नए नक्शे में भीषण गर्मी के कारण लाल और काले रंग में डूबा दिख रहा पूरा भारत…
    मौसम

    मौसम विभाग के नए नक्शे में भीषण गर्मी के कारण लाल और काले रंग में डूबा दिख रहा पूरा भारत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग लगातार लू का अलर्ट जारी कर रहा है. मौसम विभाग ने एक हीट वेव मैप जारी किया है. इस नक्शे में पूरा भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में दिखाई दे रहा है. देश के ज्यादातर हिस्से लाल रंग में डूबे हैं, भीषण गर्मी और हाई तापमान को दर्शा रहा है. मौसम विभाग ने देश के 8 राज्यों में लू का हाई अलर्ट जारी किया है. दिल्ली से लेकर यूपी और महाराष्ट्र तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी है.

    मैदानी इलाकों में आसमान से बरस रही आग

    इन दिनों देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. उत्तर, मध्य और पश्चिमी भारत के बड़े हिस्से में तापमान 44°C से 48°C के बीच पहुंच गया है. मौसम विभाग के हीट वेव मैप में डार्क रेड रंग दिखाता है कि कुछ इलाकों में पारा 48°C को भी पार कर रहा है. हालात ये हैं कि राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्य इस समय भट्टी की तरह तप रहे हैं. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है.

    भारत मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. नरेश कुमार ने कहा, दिल्ली में अगले 7 दिन तक के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अगले 7 दिन तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे कुछ ऊपर रह सकता है. बुधवार को राजधानी दिल्ली के रिज इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उत्तर पश्चिम, पश्चिम, मध्य से सटे पूर्व और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान 40-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है.

    अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 22 मई को राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पंजाब में लू चलेगी. इसे लेकर IMD ने अलर्ट भी जारी किया है. हालांकि बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और ओले गिरने के आसार हैं.

    इसके बाद 23 मई को राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी लू का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश की संभावना है.

    नौतपा से पहले ही झुलसाने वाली गर्मी

    25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा. इन 9 दिनों में धरती खूब तपेगी और भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना है. इससे पहले ही दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है. ऐसे में गर्मी अब और बढ़ने वाली है. दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ेगा. भारत सरकार ने हीटवेव को लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है.

    दिल्ली में हीटस्ट्रोक का पहला मामला सामने आया

    भीषण गर्मी और लू के बीच राजधानी दिल्ली के RML अस्पताल में हीटस्ट्रोक का पहला मामला सामने आया है. कल देर रात करीब 1:45 बजे एक 24 साल के छात्र को अस्पताल लाया गया. उसे ‘इमर्शन कूलिंग’दी गई. मरीज की हालत गंभीर है और उसका मेडिकल इलाज चल रहा है. वह ट्रेन से सफर कर रहा था. उसे पहले से कोई बीमारी नहीं थी. जब उसे अस्पताल लाया गया, तब उसका तापमान 105⁰F से ज्यादा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…

    September 20, 2026

    गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी…

    September 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.